Bihar

RJD की हार से तिलमिलाईं लालू की बेटी रोहिणी, साधु यादव से कहा- कंस मामा अगली बार मिट्टी में मिलना तय

बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी की हार के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने मामा साधु यादव पर निशाना साधा है। रोहिणी ने साधु यादव को कंस मामा बताया और कहा कि अगली बार उनका मिट्टी में मिलना तय है। उन्होंने अपने भाई और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को श्रीकृष्ण की संज्ञा भी दी। बता दें कि साधु यादव की पत्नी इंदिरा देवी ने गोपालगंज से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और आरजेडी का खेल बिगाड़ दिया।

रविवार को जारी हुए गोपालगंज उपचुनाव के नतीजों में आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कुसुम देवी ने मोहन प्रसाद को महज 1789 वोटों से मात दी। इस सीट पर तेजस्वी यादव की मामी इंदिरा देवी ने भी चुनाव लड़ा और करीब 8800 से ज्यादा वोट हासिल किए। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल सलाम ने भी 12 हजार से ज्यादा वोट अपने कब्जे में कर लिए।

चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि आरजेडी के कुछ वोट बसपा और एआईएमआईएम में बंट गए। इस कारण यहां पार्टी की हार हुई। अगर तेजस्वी की मामी इंदिरा देवी मैदान में नहीं होती तो, शायद नतीजे आरजेडी के पक्ष में होते। क्योंकि महागठबंधन और बीजेपी के बीच हार का अंतर बहुत कम था।

रोहिणी ने साधु यादव को बताया कंस मामा

गोपालगंज उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणाी आचार्य ने ट्वीट कर अपने मामा साधु यादव को कंस करार दिया। उन्होंने लिखा, ‘इस बार तो कंस मामा श्री कृष्ण के प्रकोप से बच गए अगली बार मिट्टी में मिलना तय है गोपालगंज की जनता का यही संदेश है।’

इसके अलावा रोहिणी ने बिना नाम लिए असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिना बैसाखी बी टीम के सहारे बीजेपी कभी चुनाव नहीं जीती है। बिहार में तेजस्वी के लोकप्रियता की कुछ ऐसी ही पहचान बनी है। गोपालगंज की जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया है और तेजस्वी की आस्था में अपना विश्वास जता दिया है। बीजेपी की बी टीम होने के बावजूद भी कांटे की टक्कर देते हुए आरजेडी मामूली अंतर से हारी। वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने भी ओवैसी की पार्टी को बीजेपी की बी टीम करार दिया था, जिसपर खूब हंगामा हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

4 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

7 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

8 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

22 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

23 घंटे ago