Bihar

बिहार: मरा जहर खाकर, सांप काटने से मौत बताकर 4 लाख मुआवजा लिया, सख्त कार्रवाई के निर्देश

बिहार के दरभंगा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सांप काटने से मौत होने पर मुआवजा उठाने के आधे केस फर्जी पाए गए हैं। कई लोगों ने अपने किसी परिजन की सामान्य या जहर खाकर मौत होने पर उसे स्नेक बाइट बता दिया और फर्जी तरीके से सरकार से 4 लाख रुपये का मुआवजा उठा लिया। डीएम राजीव रौशन की जांच में यह खुलासा हुआ है। उन्होंने फर्जी तरीके से मुआवजा उठाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिला जनसंपर्क अधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता के मुताबिक सांप के काटे जाने से मुआवजा दिए जाने के कम से कम 18 केस की पहचान की गई है। चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से आधे फर्जी हैं। दरभंगा डीएम ने एसएसपी अवकाश कुमार से फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जिला स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट से मिलान किया। बिरौल पुलिस थाने के एक केस में उन्होंने पाया कि शख्स की मौत जहर खाने से हुई थी, लेकिन स्नेक बाइट से मौत के नाम पर मुआवजा उठा लिया गया। इस केस में डीएम ने एसएसपी को दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

इसके बाद अन्य केस को भी रिव्यू किया गया, जिनमें से कई फर्जी पाए गए। डीएमएसीएच के एक डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान उनके पास स्नेक बाइट के केस आते हैं तो मृतकों के शरीर पर सांप के काटने का निशान तक नहीं होता। वहीं कुछ लोग शवों पर ब्लेड से सांप के काटने का निशान बना देते हैं, ताकि वे स्नेक बाइट से मौत के नाम पर चार लाख रुपये का मुआवजा उठा सकें।

मधुबनी जिले के डीपीआरओ परिमल कुमार कहना है कि पहले बिहार में बाढ़ के दौरान ही सांप के काटने से मौत होने पर मुआवजा दिया जाता था। मगर इस साल से आपदा प्रबंधन विभाग ने इसे प्राकृतिक आपदा के रूप में सूचीबद्ध कर दिया है। इसके तहत किसी भी समय सांप के काटे जाने से मौत होने पर मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

3 घंटे ago

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के हर प्रखंड में एक सरकारी मॉडल विद्यालय खोलने की कवायद तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…

3 घंटे ago

लखीसराय स्थित अपने ही अस्पताल के कमरे में मिला डॉ. अभिनव आनंद का शव, आत्मह’त्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…

6 घंटे ago