Bihar

बिहार: लड़की को 2 महीने में दूसरी बार प्यार, 60 दिन पहले लव-मैरिज, पहले के साथ पकड़ाई तो पति ने करा दी शादी

बिहार के छपरा से प्यार की अजब-गजब कहानी सामने आई है। यहां 2 महीने में पटना की लड़की को 2 लड़कों से प्यार हुआ। दूसरे के साथ उसने लव मैरिज की। पहले प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया तो गांव वालों ने पकड़ लिया। महिला के पति को भी बुलाया गया। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके पहले प्रेमी से करा दी और हंसते हुए हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है। सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। सोमवार देर रात एक युवक शादीशुदा एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। जहां ग्रामीणों ने दोनों को मिलते पकड़ लिया। इसके बाद परिवार की सहमति से दोनों की शादी करा दी।

प्रेमिका की पहचान बख्तियारपुर के चम्पापुर निवासी आरती कुमारी (20) पिता रामा महतो के रूप में हुई है। इसकी शादी 2 महीने पहले मढ़ौरा थाना के मिर्जापुर निवासी विश्वजीत भगत से हुई थी। वहीं प्रेमी की पहचान मोकामा के बरहपुर निवासी अभिराज कुमार (24) पिता बच्चू सिंह के रूप में हुई है।

2 महीने में आरती को 2 बार हुआ प्यार

मिर्जापुर के एक पिकअप ड्राइवर 22 वर्षीय विश्वजीत भगत को पटना के बख्तियारपुर थाना के चंपापुर गांव की एक युवती आरती से प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो 2 महीने के अंदर ही दोनों ने 30 अक्टूबर को शादी कर ली, और दोनों राजी-खुशी से रहने लगे। लेकिन, बात इतने पर खत्‍म नहीं हुई। कहानी में असली मोड़ तो आगे आना था।

शादी के बाद आरती को आई पहले प्यार की याद

करीब 22 दिनों के बाद कहानी में नया ट्विस्ट आ गया। आरती का पहला प्रेमी अभिराज उससे मिलने के लिए ससुराल पहुंच गया। उसके साथ आरती के माता-पिता भी मिर्जापुर भी आ गए। आरती और अभिराज की फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद आरती पहले प्रेमी के साथ रविवार की रात 11 बजे निकल गई।

सोमवार की रात आरती का पुराना प्रेमी मिलने उसके ससुराल मढ़ौरा के मिर्जापुर पहुंच गया। मिलने के दौरान आरती और उसके पुराने प्रेमी अभिराज कुमार ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया।

ग्रामीणों ने युवती के परिजनों को बुलाकर घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी देते हुए रात में दोनों का विवाह करा दिया। फिलहाल लड़की वालों की रजामंदी के बाद प्रेमी अभिराज अपने प्रेमिका आरती के साथ घर चला गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर मिर्जापुर गांव में देर रात तक पंचायत चलती रही। इस प्रेम विवाह का पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बकाया राशि भुगतान करने की मांग, RJD ने बिहार विधानसभा में किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत कथित तौर पर बकाया दो लाख रुपये के भुगतान…

1 घंटा ago

पटोरी स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक की हार्ट अटैक से मौ’त

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी स्थित गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चुराकर भाग रही महाराष्ट्र की तीन महिला चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान…

5 घंटे ago

मोहनपुर में चोरी की दो बाइक और पांच मोबाइल के साथ 6 बदमाश हुए गिरफ्तार

समस्तीपुर/मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में घटी एक आपराधिक घटना के बाद उसमें संलिप्त अपराधियों…

5 घंटे ago

डीपीओ स्थापना के साथ जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की वार्ता में रखी गयी समस्याएं

समस्तीपुर : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ डीपीओ, स्थापना कुमार सत्यम की…

6 घंटे ago

वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मामले में 10 नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज, थानाध्यक्ष समेत चार जवान हुए थे घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के अकबरपुर गांव में सोमवार की देर…

6 घंटे ago