समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से गुजरने वाली NH 28 पर शनिवार तड़के दो बसों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पटना पुलिस भवन निर्माण विभाग के जेई समेत 6 लोग जख्मी हो गए। इस दौरान दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
वहीं घटना की सूचना पर मुसरीघरारी पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। घायलों की पहचान पुलिस भवन निर्माण विभाग के जेई वरुण कुमार खगड़िया निवासी के अलावा अशोक कुमार झा की 21 वर्षीय पुत्री श्वेता साक्षी, चूड़ी बाजार गोगरी जमालपुर के रहने वाली है। सत्येंद्र सिंह उम्र 55 वर्ष जो पकड़ीदयाल पूर्वी चंपारण का रहने वाले हैं। रामसागर राय जो धर्म रथ बस का चालक है वह बेगूसराय का रहने वाला है। संजय कुमार सिंह उम्र 52 वर्ष जो खगड़िया का रहने वाला है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि धर्म रथ बस पटना से बेगूसराय की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी तूफान डीलक्स नामक बस बेगूसराय से मुजफ्फरपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एलोथ के पास बेगूसराय से मुजफ्फरपुर जा रही बस असंतुलित होकर बैरियर को तोड़ते हुए सामने से आ रही बस से जा टकराई, जिसके बाद पटना की ओर से आ रही बस पलट गई। हालांकि बस में ज्यादा यात्री सवार नहीं थे, इसलिए जान-माल की क्षति नहीं हुई। बताया गया है कि बस में उस समय मात्र 8 व्यक्ति सवार थे। इस घटना में बस चालक समेत 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसमें बिहार पुलिस भवन विभाग के जेई भी शामिल है।
मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बस को जप्त कर लिया गया है साथ ही साथ सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है आगे उन्होंने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है एवं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना में घायल लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…
समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर…
समस्तीपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन और नियमित उपस्थिति को लेकर…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…