Bihar

बिहारः ट्रेन आ रही थी, दो बच्चों समेत पटरी पर सो गई महिला; ऐसे बची जान

कहते हैं कि जिसको राखे साइयां, मार सके न कोए। जहानाबाद में यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई। पटना – गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को अपराहन में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक महिला अपने दो बच्चों के संग पारिवारिक कलह में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह रेलवे ट्रैक पर लेट गई लेकिन ऐन मौके पर वहां मौजूद कई लोगों ने तत्परता के साथ सूझबूझ का परिचय देते हुए चंद मिनट के लिए ट्रेन को रुकवाया और महिला को रेलवे ट्रैक से हटाकर उसके और उसके बच्चों की जान बचायी। इस घटना से रेलवे क्रॉसिंग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इरकी के आस-पास के गांव की निवासी एक महिला का उसके परिवार में झगड़ा हुआ था और उसी कारण वह गुस्से में अपने दो बच्चों के साथ घर से निकल गई। ट्रेन से कटकर बच्चों संग आत्महत्या करने के लिए वह कोर्ट हॉल्ट से सटे दक्षिण रेलवे क्रॉसिंग के पास थी। अपराहन में अप लाइन पर पटना से गया जा रही एक पैसेंजर ट्रेन जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट पर रुकी थी।

जैसे ही ट्रेन स्टार्ट हुई उसी वक्त महिला अपने बच्चों से रेलवे ट्रैक पर लेट गई। इस दृश्य को देखकर आसपास के कुछ लोग दौड़े और सबसे पहले गुमटी मैन को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्थिति को भांपते हुए ट्रेन के ड्राइवर ने गाड़ी को चंद मिनट के लिए रोक दिया। तब तक लोग उक्त महिला और उसके बच्चे को रेलवे ट्रैक से हटाया। वह महिला मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन मशक्कत के बाद उसे ट्रैक से हटाया गया। वहां पर लोगों का मजमा लग गया। ट्रेन के गुजर जाने के काफी देर तक महिला को लोग समझा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, जान देने पर उतारू महिला जहानाबाद की रहने वाली है। जिसका गांव ढोरहारी बिगहा है। पति का नाम राजबल्लभ यादव है। नाम और पता तो बाद की चीज है, मगर अच्छी बात यह है कि कुछ लोगों की वजह से आज तीन जिंदगी बच गई। यह घटना लोगों के लिए मिसाल भी है और लोगों को संदेश भी देती है कि तमाशबीन बने रहने से अच्छा है कि पहल करके घटना को टाला जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

7 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

10 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

11 घंटे ago

पटना का IGIMS 3 हजार बेड का होगा, CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…

13 घंटे ago

12 साल की उम्र में बिहार छोड़ने वाला मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि

बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…

14 घंटे ago