Bihar

धोती-कुर्ता पहनकर खेत में पहुंचे शेखपुरा के डीएम सावन कुमार, हंसुआ थामा और करने लगे धान कटनी

शेखपुरा के डीएम अपने सहज हाव-भाव, कार्यशैली की वजह से अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर ये चर्चा में आए हैं। इस बार ये किसान की तरह धोती कुर्ता पहनकर धान कटनी की शुरुआत करने पहुंचे। उन्‍हें इस वेशभूषा में देखकर अन्‍य अधिकारियों के साथ किसान भी चौंक उठे। डीएम सावन कुमार गुरुवार को धान कटनी की शुरुआत करने घाटकुसुंभा प्रखंड के भदोसी गांव पहुंचे थे। उन्‍होंने हंसुआ से धान काटा। धान कटनी शुरू करने से पहले जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा हाथ में हंसुआ ले कर वैदिक मंत्रोचार के द्वारा धान खेत की पूजा की गई और खेत को प्रणाम किया गया और फिर धान की कटनी शुरू की गई।

किसानों के हित में योजनाओं की लगातार करते हैं निगरानी 

धान कटने की शुरुआत करने पहुंचे जिलाधिकारी ने मौके पर कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और यहां के किसानों की तरक्की और विकास के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सभी योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए वे नियमित मॉनिटरिंग करते हैं। किसानों को बीज उर्वरक से लेकर किसानों के खाते में आने वाली राशि पर भी निगरानी की जाती है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत पर लगातार पहल होती रही है।उन्होंने कहा कि किसानों से धान की खरीद पैक्स में उचित मात्रा पर हो इसके लिए उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं। रिसीविंग देने का निर्देश दिया गया है।

कई अधिकारी मौके पर रहे उपस्थित

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रगतिशील किसान ब्रजेश शर्मा के खेत में धान कटनी जिलाधिकारी ने की है। धान का वजन किया गया 10 मीटर गुणा 5 मीटर के एरिया में 45.140 किलोग्राम धान की उपज पाई गई।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आजाद आलम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल चौधरी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार, कृषि समन्वयक प्रेम प्रकाश, किसान सलाहकार मोतीलाल कुमार एवं जनप्रतिनिधि पंजाबी ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

6 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

12 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

22 घंटे ago