बिहार में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा रिश्वत लेने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार विजिलेंस की टीम ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई भी करती है और इन्हें गिरफ्तार भी किया जाता है लेकिन भ्रष्ट में चूर कर्मी मानने को तैयारी नहीं हैं. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी का है. गुरुवार को शहर के एक दवा व्यवसायी से ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार को रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है.
दुकान के भौतिक सत्यापन के नाम पर रिश्वत
इस पूरे मामले में यह बात सामने आई कि शहर की एक दवा दुकान के भौतिक सत्यापन के नाम पर ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने दो लाख रुपये घूस में मांगे थे. इस मामले को लेकर दवा दुकानदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की थी. विजिलेंस ने अपने सत्यापन में शिकायत को सच पाया था. इसके बाद टीम ने दवा दुकानदार से मिलकर ड्रग इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उस जाल में आज उन्हें फंसा भी लिया.
ड्रग इंस्पेक्टर को किया गया गिरफ्तार
बताया जाता है कि विजिलेंस की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर को उनके आवास से ही गिरफ्तार किया है. ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दवा दुकानदार विनोद कुमार सिंह से 75 हजार रुपये एवं दुकानदार मुकेश कुमार से दो लाख की मांग की गई थी. दोनों से दुकान का भौतिक सत्यापन के नाम पर पैसे का डिमांड किया गया था.
इस मामले में मुकेश कुमार ने ही विजिलेंस से शिकायत की थी. उसी ने इंस्पेक्टर को दो लाख रुपया दिया और विजिलेंस ने रंगे हाथों धर दबोचा. गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस की टीम ड्रग इंस्पेक्टर को अपने साथ लेकर पटना चली गई.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…