Bihar

बिहार: नशे के खिलाफ रैली के रास्ते में साइकिल लेकर खड़े युवक की जान की दुश्मन बन बैठी पुलिस, बेरहमी से पीटा

बिहार के विभिन्न जिलों में आज बड़े तामझाम के साथ नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। एक तरफ जहां पटना के ज्ञान भवन में मुख्यमंत्री बिहार वासियों से शराब छोड़ने की अपील करते हुए, चरण स्पर्श तक करने की बात कह रहे थे। तो दूसरी तरह उनके गृह जिला नालंदा में नशा मुक्ति दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली में से घुसे एक युवक पर पुलिस लात-घूसे बरसा रही थी।

नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में आज पुलिसवालों ने बीच सड़क एक युवक की पिटाई कर दी। घटना आज सुबह 10 बजे के करीब स्थानीय अस्पताल चौक के पास की है। यहां श्रम कल्याण केंद्र मैदान से नशा विमुक्ति दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई थी।

इसी दौरान बीच सड़क पर साइकिल खड़ा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वहां मौजूद पुलिस जवानों ने लात-घूंसे व डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकार्ड कर लिया। फिलहाल वीडियो सामने आते ही वरीय पदाधिकारी जांच में जुट गए हैं। सदर डीएसपी डॉ. शिबली नोमानी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

युवक कौन है और वहां क्या कर रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जागरूकता रैली निकाली गई थी, जिसमें काफी संख्या में लोग थे। युवक बीच सड़क पर साइकिल लगा कर खड़ा था। उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस का जवान वहां पहुंचा और युवक को लात-घूंसे से मारना शुरू कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद शहरवासी पुलिस की इस हरकत पर आक्रोश जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मियों पर कठोरतम कार्रवाई की आवश्यकता है। ताकि कोई भी क़ानून का रखवाला ऐसी हरकत करने से पहले सोचे।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

2 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

12 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

13 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

14 घंटे ago