Bihar

बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना गायब, सोते समय यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर

बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां शातिरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नई दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 15623 की एसी बोगी से अपराधियों ने करोड़ों रुपये का सोना-चांदी और कैश उड़ा लिया. दरअसल एसी बोगी में सफर कर रहे असम के रहने वाले मनोज कुमार जैन का तकरीबन एक करोड़ का 2 किलो सोना, 5 किलो चांदी और दो लाख नगद चोरों ने चुरा डाला. ये सभी आभूषण दो ट्रॉली बैग में रखे गए थे जबकि नगद राशि मनोज ने टिफिन में रखी थी.

मनोज का रिजर्वेशन सेकंड क्लास एसी के 2a कोच में बर्थ नंबर 28 पर था. मनोज राजस्थान के सुजानगढ़ में ट्रेन पर सवार हुए थे और उनको कामाख्या जाना था. इसी बीच ट्रेन जब बिहार में प्रवेश की तब आरा और पटना के बीच उनके गहने और कैश की चोरी हो गई. पटना जंक्शन पर जब उनकी आंखें खुली तो उन्होंने अपनी दोनों ट्रॉली और टिफिन को गायब पाया. घबराकर मनोज ने ट्रेन में चल रहे आरपीएफ के जवानों को इस बात की जानकारी दी. मनोज की मानें तो चोरी की घटना पटना जंक्शन पर ही हुई है. मनोज ने इस बात को लेकर जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया है.

थाना प्रभारी एसपी अनिल सिंह की मानें तो आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है. दूसरी घटना में कस्टम विभाग ने भी पटना एयरपोर्ट पर करीब 1 किलो सोना के साथ तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.

सूत्रों की मानें तो इस बात की जानकारी मिली थी कि अवैध तरीके से सोना कंसाइनमेंट पटना लाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर पटना एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो उनके पास से 1 किलो 400 ग्राम सोना जब्त किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

1 घंटा ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago