Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर, महंगाई भत्ते में 15 फ़ीसदी का इजाफा

नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। सरकार ने कुल 13 एजेंटों पर मुहर लगाई है। सबसे महत्वपूर्ण फैसला जाति आधारित जनगणना यानी जातीय जनगणना को लेकर हुआ है। सरकार ने जातीय जनगणना की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले जातीय जनगणना अगले साल यानी फरवरी 2023 तक पूरी करा लेनी थी लेकिन अब इसे 2 महीने आगे बढ़ाया गया है। यानी नीतीश सरकार अब मई 2023 तक जातीय जनगणना कराएगी।

बिहार सरकार ने अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। सरकार ने पांचवें वेतनमान के मुताबिक वेतन और पेंशन पाने वालों के महंगाई भत्ते में 15 फ़ीसदी का इजाफा किया है। अब ऐसे कर्मियों और पेंशन धारियों को 381 फ़ीसदी के स्थान पर 396 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 के प्रभाव से लागू होगा।

इसी तरह छठा केंद्रीय वेतनमान के आधार पर वेतन और पेंशन पाने वाले राज्य सरकार के सेवकों और पेंशन भोगियों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। अब इन्हें 203 फ़ीसदी के स्थान पर 212 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता भी 1 जुलाई 2022 के प्रभाव से लागू होगा।

आज हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। साथ ही साथ राज्य सरकार ने बिहार राज्य आकस्मिकता निधि से 25 करोड़ की अग्रिम मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के लिए जारी की है। इस राशि को शराबबंदी अभियान के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर खर्च किया जाएगा। सरकार ने एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव में गया के नीमचक बथानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी रही डॉक्टर मंजू कुमारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला किया है। डॉक्टर मंजू कुमारी 3 जून 2016 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थीं।

खान एवं भूतत्व विभाग से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में सरकार ने चार खान निरीक्षकों के पद की स्वीकृति दी है। इस पर जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। खान एवं भूतत्व विभाग के अंदर भी नए पदों का सृजन किया गया है। मुजफ्फरपुर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग और नवादा स्थित पॉलिटेक्निक में माइनिंग इंजीनियरिंग सिलेबस के लिए कुल 14 नए पदों का सृजन किया गया है। इसमें एक पद विभागाध्यक्ष के लिए और 6 पद व्याख्याता के होंगे।

इसी तरह एमआईटी मुजफ्फरपुर में बायोमेडिकल एंड रोबोटिक इंजीनियरिंग सिलेबस के लिए 12 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। साथ ही साथ छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज, कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग और प्रिजर्वेशन सिलेबस के लिए 12 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों को मंजूरी दी गई है यानी कुल 36 शैक्षणिक पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

8 मिनट ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

16 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

16 घंटे ago