Bihar

आज नहीं BPSC 67वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम मंगलवार या बुधवार तक – सचिव व परीक्षा नियंत्रक

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम के आज, 14 नवंबर 2022 को घोषित किए जाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। आयोग के सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक द्वारा द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा अब मंगलवार, 15 नवंबर या बुधवार, 16 नवंबर को की जाएगी। बता दें कि इससे पहले, बीपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा परिणाम आज, 14 नवंबर 2022 को घोषित किए जाने की आधिकारिक सूचना जारी की थी। वहीं, परिणाम घोषित किए जाने के बाद इसमें सम्मिलित हुए 4.75 लाख उम्मीदवार 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानि मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर देख सकेंगे।

परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों को बीपीएससी 67वीं प्रिलिम्स रिजल्ट में अपना रोल नंबर चेक करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही 14 नवंबर तारीख के समक्ष एक्टिव किए जाने वाले परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवार अपना रोल नंबर सर्च कर सकेंगे।

मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर और इंटरव्यू 29 मार्च को

जिन उम्मीदवारों को बीपीएससी 67वीं प्रिलिम्स रिजल्ट में सफल घोषित किए जाएगा, उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोग के नवीनतम कार्यक्रम के मुताबिक मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर को किया जाना है और इसके नतीजों की घोषणा 13 मार्च 2023 को की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए व्यक्तित्व परीक्षा का चरण का आयोजन 29 मार्च से किया जाना है, जबकि अंतिम परिणामों की घोषणा 28 मई 2023 को की जानी प्रस्तावित है।

बिहार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में घोषित कुल 802 पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवारों के चयन के लिए बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से 19 नवंबर 2021 तक चली थी। हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बार-बार स्थगित होने के बाद 30 सितंबर 2022 को किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

14 घंटे ago