Bihar

BPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, 67वीं पीटी का रिजल्ट 14 को, मुख्य परीक्षा इस दिन, देखें टाइम-टेबल

बीपीएससी ने सत्र 2022-23 में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का संभावित एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. कैलेंडर के अनुसार 67वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट 14 नवंबर को आयेगा. मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर को होगी और इसका रिजल्ट 14 मार्च 2023 को आयेगा. इंटरव्यू 29 मार्च से शुरू होगा और रिजल्ट 28 मई को आयेगा. एग्जाम कैलेंडर में 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि भी जारी की गयी है. यह परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को होगी और रिजल्ट 27 मार्च को आयेगा.

जानें बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर की विस्तृत जानकारी

मुख्य परीक्षा 12 मई को होगी और इसका रिजल्ट 26 जुलाई को आयेगा. इंटरव्यू 11 अगस्त को होगा और फाइनल रिजल्ट नौ अक्तूबर 2023 को जारी होगा. इसके साथ बीपीएससी ने अलग-अलग विषयों के लेक्चरर के लिए अलग-अलग इंटरव्यू व परीक्षा तिथि तय की है. आइजीआइसी के साथ अन्य महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में निदेशक के लिए भी इंटरव्यूतिथि जारी कर दिया गया है. बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर की विस्तृत जानकारी https://www.bpsc.bih.nic. in/Misc/ExaminationCalendar-2022-23.pdf पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

प्रधान शिक्षक के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को

प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षक के 40,506 रिक्त पदों के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को होगी. रिजल्ट तीन जनवरी को आयेगा. इसमें सामान्य वर्ग के 16204 पद हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 4048, एससी के 6477, एसटी के 418, इबीसी के 7290, बीसी के 4861 एवं बीसी महिला के 1210 पद हैं. दिव्यांग के लिए भी 4% सीट है. दृष्टि बाधित के 421, मूक बधिर के 410, अस्थि दिव्यांग के 397 एवं बहुदिव्यांग के 392 पद हैं.

एलडीसी की मुख्य परीक्षा 20 नवंबर को

26 फरवरी को हुई एलडीसी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मुख्य परीक्षा 20 नवंबर को होगी. रिजल्ट 20 दिसंबर को आयेगा.

डीपीआरओ की परीक्षा 26 से 28 नवंबर तक:

डीपीआरओ की परीक्षा 26 से 28 नवंबर को होगी. रिजल्ट 15 जनवरी को आयेगा. इंटरव्यू 30 से 31 जनवरी 2023 तक होगा. रिजल्ट 28 फरवरी को आयेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

11 घंटे ago