Bihar

बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को दिया बड़ा अधिकार, 68वीं परीक्षा को लेकर पहली बार ऐसा बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 68वीं परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का स्वरूप कैसा हो, यह अभ्यर्थियों की राय से तय किया जाएगा। बीपीएससी आनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से उनकी राय लेगा। इसमें तीन विकल्प दिए जाएंगे, जिस विकल्प को सर्वाधिक स्वीकार किया जाएगा, उसे निगेटिव मार्किंग के लिए लागू कर दिया जाएगा। किस स्वरूप को लागू किया जाना है, इसकी सूचना बीपीएससी की ओर से आनलाइन आवेदन की तिथि संपन्न होने के बाद दी जाएगी।

आयोग की ओर से 68वीं बीपीएससी में 50 स्टार मार्किंग प्रश्नों के अधिक अंक व निगेटिव मार्किंग की भी बात कही गई थी, जिस पर अभ्यर्थियों की ओर से विरोध दर्ज कराया गया था। अब निगेटिव मार्किंग को लेकर आयोग की ओर से नए सिरे से तैयारी की जा रही है। परीक्षा की अधिसूचना अब अगले सप्ताह में जारी हो सकती है। आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि निगेटिव मार्किंग के प्रविधान लागू होंगे। इसके स्वरूप को लेकर अभ्यर्थियों को तीन विकल्प दिए जाएंगे। जिस पर उनका सर्वाधिक मत होगा, उसे लागू कर दिया जाएगा।

281 पदों के लिए परीक्षा का प्रस्ताव मिल चुका

आयोग की बैठक बीते सप्ताह हुई, जिसमें इसमें विभिन्न परीक्षाओं को लेकर स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रक्रिया (एसओपी) पर विमर्श किया गया, जिस पर आगे कार्य किया जाएगा। आयोग के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आयोग को 281 पदों के लिए परीक्षा का प्रस्ताव मिल चुका है। इसमें आठ पद पुलिस उपाधीक्षक के लिए हैं। इसके अतिरिक्त कमर्शियल टैक्स अधिकारी के सात, सहायक निर्वाचन के आठ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के 40, आरडीओ के सात, उत्पाद अधिकारी के 20, प्रखंड अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण अधिकारी के 60, प्रखंड राजस्व अधिकारी के 39 सहित 280 पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा तक आने वाले प्रस्ताव को इसमें शामिल कर लिया जाएगा।

आनलाइन आवेदन की तिथि की घोषणा एक साथ 

अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 67वीं पीटी का परिणाम, मुख्य परीक्षा की तिथि व 68वीं संयुक्त परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि की घोषणा एक साथ की जाएगी। इसकी घोषणा 15 नवंबर तक किए जाने की संभावना है। यदि किसी प्रकार की परेशानी हुई भी तो अगले एक-दो दिनों में घोषणा कर दी जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए विकल्प

1. केवल 50 स्टार मार्किंग वाले प्रश्नों की निगेटिव मार्किंग हो। इसके लिए दो अंक रखे जाएं और 0.50 निगेटिव मार्किंग के प्रविधान हों।

2. केवल 50 स्टार मार्किंग वाले प्रश्नों की निगेटिव मार्किंग हो। इसके लिए एक ही अंक रखे जाएं। इसमें 0.25 निगेटिव मार्किंग के प्रविधान हों।

3. सभी 150 प्रश्नों पर निगेटिव मार्किंग हो। इसके लिए 0.25 निगेटिव मार्किंग के प्रविधान हों।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

5 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

13 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

14 घंटे ago