Bihar

BPSC ने 67 वीं पीटी परीक्षा का मार्कशीट किया जारी, इस Direct Link से देखिये आपको कितने नंबर मिले

बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं पीटी परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी किया है। इसे परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने रौल नंबर और जन्म तिथि डालकर खोल सकते हैं। आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी अपनी मार्कशीट देख सकते है।

बता दें कि आयोग ने 17 नवंबर को पीटी का परिणाम जारी किया है जिसमें 11607 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस बार अनरिजर्व का कट ऑफ 113 गया है। इसे हाई कटऑफ माना जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल कुल 320656 उम्मीदवारों के ओएमआर पत्रकों की स्क्रैनंग आदि के आधार पर मूल्यांकन करते हुए संयुक्त मेधा सूची तैयार की गई।

आयोग के नियमानुसार, सामान्य व ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 150 प्रश्नों में 60, पिछड़ा वर्ग पुरुष को 54.75, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष को 51, एससी-एसटी, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 48 अंक न्यूनतम अर्हतांक निर्धारित हैं। बता दें कि सितंबर 2021 में 67वीं के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। मई 2022 में इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई। प्रश्न पत्र लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा को रद कर दिया। दोबारा पीटी 30 सितंबर 2022 को हुई थी।

68वीं के लिए अब तक 281 के करीब वैकेंसी 

आयोग को अब तक लगभग तीन सौ वैकेंसी प्राप्त हो चुकी है। पीटी परीक्षा होने तक जो भी वैकेंसी आएगा, उसे इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस वर्ष से परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रविधान किया जा रहा है। इसमें निगेटिव मार्किंग का क्या रूप रेखा होगा, यह अभ्यर्थी के वोटिंग के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

34 मिनट ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

53 मिनट ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

2 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

14 घंटे ago