Bihar

बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों की OMR शीट जारी की

बीपीएससी 67वीं प्रिलिम्स एग्जाम में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों की OMR शीट जारी दी है। आयोग द्वारा 67वीं पीटी एग्जाम के लिए कैडीडेंट्स रिस्पॉन्स शीट 23 नवंबर को जारी की। इसके साथ ही बीपीएससी जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट को 24 नवंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बीपीएससी ने बिहार 67वीं प्रिलिम्स ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2022 निर्धारित की है।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता के सामने आए मामलों के बाद फिर से पुनर्परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2022 को की गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से कुल 3.2 लाख उम्मीदवार ही इसमें सम्मिलित हुए थे। आयोग ने अब बुधवार को इन सभी उम्मीदवारों की ओएमआर शीट जारी की।

इससे पहले, बीपीएससी ने 67वीं पुनर्परीक्षा के नतीजों की घोषणा हाल ही में 17 नवंबर को की थी और इसके साथ आयोग ने प्रिमिल्स एग्जाम के लिए फाइनल आंसर-की भी जारी किए थे। इसमें 11607 उम्मीदवारों को अगले चरण यानि 29 दिसंबर से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। बीपीएससी द्वारा जारी ओएमआर शीट से प्रारंभिक परीक्षा में सफल और असफल घोषित उम्मीदवार अब फाइनल आंसर-की व ओएमआर शीट से अपने परिणामों का मिलान करके स्वत: जांच कर सकते हैं।

ऐसे में जो उम्मीदवार बीपीएससी 67वीं प्रिलिम्स रि-एग्जाम में सम्मिलित हुए थे, वे उन्हें अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक और फिर नये पेज पर दिए ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करके या सीधे अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

8 घंटे ago

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…

9 घंटे ago

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…

9 घंटे ago

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

13 घंटे ago