Bihar

बीजेपी बोली- फौरन शिक्षक बहाली करे नीतीश सरकार नहीं तो आंदोलन होगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शिक्षक बहाली मामले पर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। फेसबुक पोस्ट के जरिए संजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि पहले राजस्व विभाग, फिर स्वास्थ्य विभाग और अब पंचायती राज विभाग में बीजेपी के पूर्व मंत्रियों द्वारा सृजित नौकरियों को गठबंधन सरकार की उपलब्धि बताकर राज्य सरकार ने वाहवाही लूटी। सरकार सीना ठोंककर बीजेपी के कामों को अपना बता रही है।

संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी के सत्ता में रहते हुए 1 लाख 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति तय हुई थी। बीती जुलाई में इसकी अधिसूचना भी जारी हुई थी। अब तक इनकी बहाली हो जानी चाहिए थी। अपने हक के लिए अभ्यर्थियों ने लाठियां खायीं, जख्मी हुए जेल भी भेजे गए। आज इन युवाओं का जत्था गर्दनीबाग में सिर मुंडाकर अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहा, लेकिन सरकार बेसुध पड़ी हुई है।

सीएम साहब से निवेदन है कि अब और इंतजार नहीं किया जा सकता है। इन शिक्षक अभ्यर्थियों के सातवें चरण के नियोजन की प्रक्रिया जल्द आरंभ करवाएं, नहीं तो हमें सड़कों पर निकलने में देर नहीं लगेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago