Bihar

बिहार में अब सुस्त शिक्षकों पर एक्शन, हर महीने तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड

बिहार के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इसको लेकर अब थोड़ी और सख्ती बढ़ाई जाएगी। सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों का अब हर महीने रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। इसमें उनके अटेंडेंस, आने-जाने का समय से लेकर कई जरुरी चीजें मेंशन की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर अब रिपोर्ट कार्ड के आधार पर एक्शन लिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लेटर भेजा है।

अपर मुख्य सचिव ने जारी किए गए लेटर में कहा है कि अब शिक्षकों की मनमानी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षकों को अगर छुट्टी चाहिए तो पहले ही इसकी सूचना देनी होगी। वे पहले ही ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश जारी कर चुके हैं। अब इसे और विस्तार देते हुए शिक्षकों की रिपोर्ट हर महीने तैयार करने को कहा है। विभाग ने शिक्षकों की मॉनिटरिंग दो स्तरों पर तय की है। ऐसे शिक्षक जो स्कूल आने में लापरवाही बरतते हैं या स्कूल में रहकर भी सुस्त रहते हैं, उनका हर महीने मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार होगी, जो जिला स्तर पर होगा।

प्रारंभिक स्कूलों में एब्सेंट रहने वाले प्रिंसिपल या टीचर की जवाबदेही वे खुद नहीं बल्कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी होंगे। वहीं, माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालयों की बात करें तो यहां अनुपस्थित प्रिंसिपल या टीचर से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर वे स्थायी रूप से वेतन काटने की अनुशंसा करेंगे। साथ ही, इन दोनों अधिकारियों द्वारा स्पष्टीकरण पृच्छा और कृत कार्रवाईयों से संबंधित प्रतिवेदन प्रत्येक माह जिला शिक्षा पदाधिकारी को समर्पित किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

13 मिनट ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

23 मिनट ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

1 घंटा ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

2 घंटे ago