Bihar

चली समियाना में आज तोहरा चलते गोली… और बिहार पुलिस के जवान ने तान दी SLR, वीडियो वायरल

बिहार के मुंगेर में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित छठ पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवान ने जमकर ठुमके लगाए. सरकार ने आर्केस्ट्रा पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई थी लेकिन बावजूद इसके छठ पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा चोरी-छिपे जिले में कई जगहों पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया.

आर्केस्ट्रा से जुड़ा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के खड़िया गांव में पेश आया. खड़िया गांव में छठ पूजा पर 31 अक्टूबर की रात कमेटी के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया. इस दौरान भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, मगर रात जैसे-जैसे बीतती गई, माहौल पूरा रंगीन हो गया.

जानकारी के मुताबिक, रात के 12 बजे तक भक्ति संगीत के साथ जागरण का कार्यक्रम हुआ. इसके बाद आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम शुरू हो गया, जिसमें बार बालाओं ने जमकर भोजपुरी गीतों पर ठुमके लगाए. इस दौरान मंच के समीप सुरक्षा में लगे बिहार पुलिस बरियारपुर थाना के पुलिस जवानों ने ड्यूटी के दौरान जमकर ठुमके लगाए. इतना ही नहीं, पैसे भी उड़ाते नजर आए. जब इससे भी मन नहीं भरा तो मंच पर जैसे ही गीत ‘चली समियाना में आज तोहरा चलते गोली…’ बजता है, तभी पुलिस जवान मंच पर चढ़ अपनी सरकारी लोडेड राइफल (SLR) चलाने के लिए तानने लगता है. इसी बीच मंच संचालनकर्ता उसे जबरदस्ती पकड़ता है.

वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस जवान शराब के नशे में है. इस सारे प्रकरण का किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह वीडियो खड़िया गांव का है और नाचने वाला जवान थाना का ही है. आर्केस्ट्रा के बारे में उन्होंने बताया कि कमेटी के सदस्यों ने जागरण के नाम पर आवेदन दिया था, जिसमें सुरक्षा को लेकर पुलिस जवानों की मांग की गई थी. थाना से पुलिस को भेजा गया था, मगर वहां पर जाकर पुलिसकर्मी द्वारा जो हरकत की गई है, इसके बारे में वही अधिकारी को अवगत करा दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago