Samastipur

समस्तीपुर: NH-28 पर बस व पिकअप में हुई भीषण टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मुसरीघरारी :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर स्थित अकलु चौक के समीप एनएच 28 पर मंगलवार शाम बस एवं पिकअप में हुई भीषण टक्कर में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रक व पिकअप को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार एक कोच बस मोतिहारी से सिलीगुड़ी जा रही थी। वहीं एक मालवाहक पिकअप मुसरीघरारी से ताजपुर की ओर जा रहा था।

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित अकलू चौक के निकट एनएच-28 पर दोनों में टक्कर हो गई। जिससे बस पर सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद जख्मी होने से बचने वाले यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

6 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

6 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

7 घंटे ago