Bihar

बिहार में शिक्षकों का बढ़ाया जाएगा वेतन! नीतीश कुमार ने मंच से ‘शर्त’ के साथ की घोषणा

श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को आयोजित शिक्षा दिवस 2022 समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने शिक्षकों के वेतन पर चर्चा की. इतना ही नहीं बल्कि शिक्षकों के वेतन बढ़ाने के साथ-साथ चेतावनी भी दी. हालांकि वेतन बढ़ाने के पीछे शर्त भी रखी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक अंदाज में कहा कि जो शिक्षक नहीं पढ़ाते हैं उन्हें विद्यालय से बाहर कीजिए. जो शिक्षक पढ़ाते हैं सरकार उनका पैसा बढ़ाएगी.

हम उनकी तनख्वाह भी बढ़ाएंगे

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में बिहार के बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च हो रहा. हम इसे 25 प्रतिशत करना चाहते हैं. शिक्षक बच्चों को ठीक से पढ़ाएं तो हम उनकी तनख्वाह भी बढ़ाएंगे. सब कुछ मोबाइल पर संभव नहीं है. पढ़ना-लिखना जरूरी है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा- “जब हमने देखा कि सबलोग मोबाइल पर फंस गए तो हमने मोबाइल छोड़ दिया.”

इस मौके पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर भी मौजूद रहे. कहा कि सबसे पहले बिहार से मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई. 2008 से पूरे देश में आज की तारीख को शिक्षा दिवस के रूप में मनाई जाती है.

शनिवार को नो बैग डे

इससे पहले राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने मौलाना आजाद की तस्‍वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. सीएम नीतीश कुमार ने एक एप भी लांच किया. इसके साथ ही पुस्‍तक का विमोचन भी किया. इसी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों में शनिवार को नो बैग योजना का शुभारंभ भी किया. मुख्यमंत्री ने स्वच्छ विद्यालय पोर्टल का भी शुभारंभ किया.

Avinash Roy

Recent Posts

8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

समस्तीपुर : जिले में छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर…

3 घंटे ago

छात्र-युवा आंदोलन की जीत पर आइसा का संकल्प मार्च, शिक्षा नीति वापस लेने की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र-युवा आंदोलन की जीत के उपलक्ष्य में गुरुवार…

3 घंटे ago

शहर के मगरदही घाट पर तीन लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

शहर के धरमपुर में ट्रैक्टर से बैट्री चोरी, सामान समेत एक धराया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

तस्वीर : सांकेतिक समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर में ट्रैक्टर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में मिडवाइफरी लीड केयर यूनिट का डीएम ने किया उद्घाटन, मातृ-नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने…

5 घंटे ago

बांकीपुर के 3 सर्वे में प्रशांत किशोर की जीत! क्या ढह जायेगा भाजपा और नितिन नवीन का किला?

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए…

5 घंटे ago