Bihar

बिहार में एनकाउंटर…पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़, 50 राउंड फायरिंग.. एक की मौत

बिहार के बेतिया में श्रीनगर थाना क्षेत्र के दियारा में पुलिस और शराब माफिया के बीच लगभग 4 घंटे तक मुठभेड़ हुई, जिसमें लगभग 50 राउंड फायरिंग हुई है. इस दौरान पुलिस ने एक शराब माफिया को मार गिराया है. दरअसल दियारा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नाव से शराब की खेप आ रही थी, उसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. मौके से 27 से ज्यादा खोखा बरामद किया गया है.

चारों तरफ से घिर चुकी थी पुलिसः

बेतिया के सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के दियारा में यूपी के के रास्ते नाव से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. जिसके बाद पुलिस दियारा में नदी के किनारे पहुंची. जहां पर नाव से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही थी और ट्रैक्टर ट्राली पर लादा जा रहा था. पुलिस ने जैसे ही उन्हें रोकने की कोशिश की शराब कारोबारियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में अपनी तरफ से फायरिंग शुरू की. शराब कारोबारियों की संख्या ज्यादा थी. पुलिस चारों तरफ से घिर चुकी थी.

यूपी से सटा है दियारा का क्षेत्रः

बता दें कि श्रीनगर दियारा का क्षेत्र यूपी से सटा हुआ है. जिस कारण गांव से शराब कारोबारी शराब लेकर आसानी से दियारा क्षेत्र में उतार लेते हैं. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि नाव से भारी मात्रा में शराब की खेप आ रही है. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की और शराब कारोबारियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. साथ ही एक शराब कारोबारी को मार गिराया.

“बीती रात 2:00 बजे से पुलिस और शराब कारोबारियों के बीच गोली चलती रही. बैरिया थाना, नगर थाना, नौतन थाना समेत कई थाने की पुलिस भी वहां पर पहुंची. शराब कारोबारी और पुलिस के बीच लगभग 4 घंटे तक गोली चलती रही. एक शराब कारोबारी मारा गया और सभी शराब कारोबारी नाव से नदी के रास्ते ही फरार हो गए. ट्रैक्टर पर लगे भारी मात्रा में शराब जब्त कर ली गई है. मौके से कई खोखा बरामद किया गया जिसकी गिनती अभी नहीं हुई है”- मुकुल परिमल पांडे, सदर एसडीपीओ

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

1 घंटा ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

2 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

5 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

7 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

11 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

12 घंटे ago