समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में अचानक बढ़ी ठंड, 24 घंटे के अंदर तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट

बिहार के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। पटना का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर में पहली बार पारा 20 डिग्री के नीचे आया है। ऐसे मौसम में बच्‍चों और बुजुर्गों को खासकर सावधानी बरतनी चाहिए।

बिहार में सबसे कम तापमान गया का 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भागलपुर में 1.8 डिग्री गिरावट के साथ 19.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में एक डिग्री नीचे आने से 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि तापमान में गिरावट का दौर अब जारी रहेगा। नवंबर के आखिर तक न्‍यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास तक जा सकता है।

IMG 20221030 WA0004

पांच दिनों बाद मौसम में बदलाव के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है। दिन व रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। वहीं, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री व औसत न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

IMG 20220728 WA0089JPCS3 01

IMG 20221021 WA0064 011 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20220915 WA0001IMG 20221017 WA0000 01Banner 03 01IMG 20220331 WA0074