Bihar

बिहार के गैंग ने MP में बैंक से लूटा 5 करोड़ का सोना, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गोल्ड लोन की पेशकश करने वाले एक बैंक से बिहार के एक गिरोह के 6 सदस्य कथित तौर पर करीब 5 करोड़ रुपये का सोना और 3.5 लाख कैश लूटकर फरार हो गए. कटनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस के जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि यह घटना शनिवार को बरगवां में हुई. हथियारों से लैस 6 नकाबपोश लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और बैंक कर्मचारियों को पिस्तौल का खौफ दिखाकर वहां से कीमती सामान और नकदी लूट ले गए. उन्होंने कहा कि इस बैंक में सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं थे. पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

लुटेरों द्वारा आठ करोड़ रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम सोना लेकर फरार होने का दावा करने वाली कुछ खबरों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस बैंक के अधिकारियों ने उन्हें लूटे गए सोने के वजन के बारे में नहीं बताया है. जैन के अनुसार, 25 से 30 साल की उम्र के लुटेरे बिहार के रहने वाले हैं और गिरोह के सदस्यों का उस राज्य में आपराधिक रिकॉर्ड है. उन्होंने बताया कि आरोपी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं. जैन ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में शनिवार सुबह 5 बदमाश 10:25 बजे कट्टे लेकर घुसे. इस दौरान कर्मचारी ऑफिस में सफाई कर रहे थे. बंदूक देखकर सभी सहम गए. बदमाशों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी. बदमाश 20 मिनट तक ऑफिस में रहे. डिब्बे और तिजोरी में रखे गहने निकाले और करीब 10:45 पर ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. जाते समय कंपनी के कर्मचारी राहुल कोष्टी की बाइक लेकर गए.

पुलिस बाकी आरोपियों की गरिफ्तारी के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है. पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है. हाईवे सहित अन्य नगरीय क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

11 मिनट ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

9 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

11 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

11 घंटे ago