Samastipur

विभूतिपुर में शादी समारोह में आए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साखमोहन गांव में रविवार की रात शादी समारोह में आए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव घर के पीछे मिला है। सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मंझौल गांव के शंकर महतो के पुत्र मिथुन महतो 30 वर्ष के रूप में की गई है। युवक अपनी बहन की ननद की बेटी की शादी में विभूतिपुर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते रात साख मोहन गांव के संजीव महतो की बेटी की शादी थी, जिसमें चेरिया बरियारपुर से मिथुन महतो आया हुआ था। रात में लोगों ने युवक को बारात में डांस करते हुए देखा गया था, लेकिन मध्यरात्रि के बाद से वह लापता हो गया। सुबह करीब 4:00 बजे लोगों ने संजीव महतो के घर के पीछे उसका शव देखा। उसके शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं।

वहीं घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago