Bihar

बिहार बनेगा देश में सबसे अधिक एथेनाल उत्पादन वाला प्रदेश, पचास फीसद काम पूरा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

एथेनाल उत्पादन के क्षेत्र में जल्द ही बिहार पूरे देश में सबसे अधिक उत्पादन इकाई वाला प्रदेश बन जाएगा। उद्योग विभाग के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार जल्द ही आठ नयी एथेनाल उत्पादन इकाई का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इन आठ कंपनियों के निर्माण का 50 फीसद काम पूरा हो गया है।

इन आठ जगहों पर नयी उत्पादन इकाई अस्तित्व में आएंगी

जिन आठ जगहों पर नयी एथेनाल उत्पादन इकाई ने अपना 50 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है, उनमें आधा दर्जन दो जिले में हैं। नालंदा में तीन नयी एथेनाल उत्पादन इकाई का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी तरह मुजफ्फरपुर में भी तीन नयी एथेनाल उत्पादन इकाई जल्द अस्तित्व में आ जाएंगी। इनके अतिरिक्त एक-एक उत्पादन इकाई बक्सर और बेगूसराय में 50 प्रतिशत तक बन कर तैयार है।

भोजपुर में दो नयी उत्पादन इकाई बनकर तैयार

भोजपुर में दो नयी उत्पादन इकाई बनकर तैयार है। वहीं पूर्णिया में एक अत्याधुनिक उत्पादन इकाई ने अपना उत्पादन शुरू कर दिया है। एक अन्य यूनिट भी उत्पादन मे है।

बिहार में इस तरह है पेट्रोलियम कंपनी से आवंटन

बिहार में पेट्रोलियम कंपनी ने एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट के बाद जो परिणाम घोषित किया था उसके तहत 18.50 करोड़ लीटर एथेनाल प्रति वर्ष पेट्रोलियम कंपनी को करनी थी। बाद में यह कोटा 35.28 करोड़ लीटर का किया गया। जिन कंपनियों को एथेनाल की आपूर्ति करनी है उनमें भारत ऊर्जा डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, बिहार डिस्टलरीज एंड बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड, मुजफ्फरपुर बायो फ्यूएल्स प्राइवेट लिमिटेड, पटेल एग्री इंफ्रांस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की तीन यूनिट, ईस्टर्न इंडिया बायो फ्यूएल्स प्राइवेट लिमिटेड, नैचुरल्स डेयरी प्राइवेट लिमिटेड, आदृति एक्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भारत प्लस एथेनाल प्राइवेट लिमिटेड, चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड, वीनसविधान एक्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, न्यूवे होम्स प्राइवेट लिमिटेड, साहू एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड, सोना सती आर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, ब्रजेंद्र कुमार बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा माइक्रोमैक्स बायो फ्यूएल्स लिमिटेड।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

4 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

12 घंटे ago