Samastipur

छठ पर्व के दौरान समस्तीपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में डूबने से 6 लोगों की मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महापर्व छठ के दौरान नून नदी, पोखर व तालाब में डूबने से 6 लाेगाें की मौत हो गई। इसमें मोरवा प्रखंड के बनबीरा गांव में नून नदी में एक युवक व एक किशाेर, सरायरंजन में तालाब में एक युवक, रोसड़ा थाने के महुली गांव में एक युवक, विद्यापतिनगर में एक अधेड़ और विभूतिपुर में एक युवक की मौत डूबने से हो गई। सभी शवों को ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया।

इसकी पहचान बनबीरा पंचायत के वार्ड-13 निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा के पुत्र विशाल कुमार (18 वर्ष) व स्व. सुरेंद्र कुमार शर्मा के पुत्र मंतोष कुमार (16 वर्ष) के रूप में की गई। बताया जाता है कि हलई ओपी क्षेत्र के वरुणा पुल के निकट नून नदी में दोनों युवक घर से दो किलोमीटर दूर नदी किनारे रविवार को घाट बना रहा था। बताया जाता है कि उन्हें डूबता हुआ देख बचाने के लिए अन्य चार बच्चे भी पानी में कूदे। लेकिन वे भी डूबने लगे। उन्हें अन्य लोगों ने बचा लिया। वहीं डूबे युवक व किशोर को परिजनों व हलई पुलिस ने सदर अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सरायरंजन : जितवारपुर में तालाब में डूबा युवक

थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा में सोमवार की सुबह स्नान के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह इसी गांव के विश्वनाथ पासवान का पुत्र उदित कुमार (20 वर्ष) था। बताया जाता है कि युवक छठ पर्व के दौरान गांव स्थित मोनू बाबू के तालाब में स्नान कर रहा था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

विभूतिपुर : बैंती नदी में डूबने से युवक की मौत

केराई पुल के समीप रविवार को बैंती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इसी गांव के अरविंद प्रसाद सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार था। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

रोसड़ा : महुली में अर्घ्यदान के समय डूबा युवक, मौत

जिले के रोसड़ा थाने के महुली गांव मे सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान एक युवक की डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के अरविंद यादव के 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।

विद्यापतिनगर : कांचा पोखर में डूबने से अधेड़ की मौत

थाना क्षेत्र के कांचा पंचायत में पोखर में स्नान करने के दौरान सोमवार को एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से डूबे शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कांचा पंचायत के वार्ड 7 निवासी बालेश्वर साह के 50 वर्षीय पुत्र संजय साह के रूप में की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago