Bihar

बिहार: चार साल के प्रिंस के गले में फंसा जींस पैंट का बटन, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डाक्टरों ने निकाला

बक्सर जिला के चौसा प्रखंड के नरबतपुर गांव में बीते गुरुवार की शाम को एक चार साल के बच्चे के गले में जींस पैंट का बटन फंस गया. बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी तो परिजन चौसा पीएचसी ले गए. यहां गले का बटन नहीं निकल ससका. परिजन चौसा के ही एक निजी क्लिनिक में ले गए. यहां डॉक्टर ने सबसे पहले एक्स-रे करवाया और देखा कि बटन कहां है. आकलन करने के बाद गले में फंसे बटन को स्थानीय डॉक्टर बीके शर्मा ने निकाल दिया. इसके लिए करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

नरबतपुर गांव के रहने वाले मुन्ना सोनार के चार साल का नाती प्रिंस कुमार खेल खेल में जींस पैंट का बटन अपने मुंह में ले लिया जो गले में फंस गया. फंसने के बाद वह जोर जोर से खांसने लगा. उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी. इसके बाद परिजन पीएचसी और फिर निजी क्लिनिक में लेकर गए थे. निजी क्लिनिक में एक्स-रे कराने के बाद पता चला कि कहां पर बटन फंसा है. इसके बाद डॉक्टर ने बच्चे को बचा लिया.

डॉक्टर ने नहीं लिया पैसा

वहीं दूसरी ओर इस बटन को निकालने के लिए डॉक्टर ने कोई पैसा नहीं लिया. डॉक्टर ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए बटन को निकाला था. समय रहते बच्चे को लेकर परिजन डॉक्टर बीके सिंह के पास पहुंच गए जिसका ये फायदा हुआ कि बच्चा बच गया. कहा जा रहा है कि बच्चे के परिजन गरीब थे इसलिए डॉक्टर ने पूरे इलाज का खर्चा नहीं लिया.

डॉ. बीके सिंह ने बताया कि चार साल के प्रिंस के गले से बटन तो निकल गया है लेकिन इस तरह की घटना ना हो इसके लिए बच्चों के परिजनों को ध्यान देना चाहिए. खेल खेल में बच्चे बटन के अलावा सिक्के और खेलने वाली गोटियां मुंह में लेकर निगल जाते हैं. कभी-कभी ऐसी स्थिति में यह जानलेवा भी हो सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago