समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में समाहरणालय के सामने वाहन निरीक्षक ने अपने दल बल के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें हेलमेट, वाहन प्रदुषण सहित गाड़ी के कागजातों की चेकिंग की गई।
इस दौरान दरभंगा-पटना मार्ग पर बिना हेलमेट के कई मोटर चालक पकड़े गए, जिन्हें फाइन भरने के बाद छोड़ दिया गया। मुख्यालय में हर शनिवार को डीएम के आदेश पर वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। बता दें कि नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद मुख्यालय से वाहन जांच का आदेश दिया गया है। इस दौरान 2 दर्जन से ऊपर बिना हेलमेट चालकों के चालान काटे गए हैं।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चालकों की गाड़ी को जब्त कर परिवहन कार्यालय ले जाया गया। वहां गाड़ी के सभी कागजात की जांच की गई। कमी पाए जाने पर रसीद काटकर फाइन जमा कराने के बाद गाड़ी रिलीज की गई।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…