Bihar

बिहार के अंजन की दिल्ली में श्रद्धा जैसी हत्या, पत्नी-बेटे ने 10 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में छिपाया

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर बिहार निवासी अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर शव के 10 टुकड़े कर दिये. पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में आरोपी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि अंजन दास (45 वर्ष) की उसकी पत्नी पूनम और सौतेले बेटे दीपक (25) ने 30 मई को हत्या की और शव के 10 टुकड़े कर डाले. टुकड़ों में बंटे शव को उन्होंने एक फ्रिज में रखा.

शव के टुकड़े बैग के अंदर मिले

पांच जून को शव के टुकड़े पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में रामलीला मैदान में एक बैग के अंदर मिले थे. अगले कुछ दिनों में उसके पैर, जांघ, खोपड़ी और एक हाथ मिला, जिसके बाद पांडव नगर थाने में हत्या, सबूत छिपाने और झूठी सूचना देने के तहत एक मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि अंजन दास की बिहार में पत्नी और आठ बेटे हैं, लेकिन उसने यह बात दूसरी पत्नी पूनम से छिपायी थी.

शव के टुकड़ों की होगी पहचान

मृतक दास के परिजन के डीएनए नमूने लेने के लिए एक दल को बिहार भेजा जायेगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव के जो टुकड़े मिले हैं, वे दास के है या नहीं. पुलिस ने बताया कि पूनम का 14 साल की उम्र में सुखदेव तिवारी से विवाह हुआ था, जिसने बाद में उसे छोड़ दिया और दिल्ली आ गया. पूनम भी अपने पति की तलाश में दिल्ली आ गयी. यहां उसकी मुलाकात कल्लू से हुई, जिसके साथ वह लिव-इन में रहने लगी.

प्रेम विवाह के बाद कौन सा सच आया सामने?

पुलिस के अनुसार, इसके बाद पूनम अंजन दास से मिली और उसे पसंद करने लगी. 2016 में कल्लू की बीमारी के कारण मौत हो गयी, तो पूनम ने 2017 में अंजन दास से शादी कर ली. जब उसने अंजन से शादी की तो उसे यह पता नहीं था कि उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में हैं. उन्होंने बताया कि लिफ्ट ऑपरेटर के तौर पर काम करने वाले अंजन ने पहले पूनम के गहने बेच दिये थे और उससे मिले पैसे बिहार में अपने परिवार के पास भेज दिया था. पुलिस के मुताबिक, मां और बेटे ने मार्च-अप्रैल के आसपास हत्या की साजिश रची थी. शव के टुकड़े रखने के लिए इस्तेमाल किये गये फ्रिज को जब्त कर लिया गया है.

नशे की दवा पिला कर कर दी हत्या

मां-बेटे ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें शक था कि दास की उसकी सौतेली बेटी तथा सौतेले बेटे की पत्नी पर बुरी नजर थी. उन्होंने अंजन दास को नशे की दवा घोलकर पिलायी थी और बेहोश होने के बाद उन्होंने चाकू और खंजर से उसकी हत्या कर दी. शव के टुकड़े-टुकड़े करने से पहले दोनों ने खून के पूरी तरह बह जाने का इंतजार किया. बाद में शव की शिनाख्त दास के तौर पर हुई.

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

12 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

14 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

14 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

15 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

18 घंटे ago