National

PM मोदी स्वयंसेवक हैं लेकिन RSS रिमोट कंट्रोल का नहीं करता इस्तेमाल: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सरसंघचालक मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अहम बयान दिया है। भागवत ने शनिवार को कहा कि पीएम मोदी संघ के स्वयंसेवक रहे हैं, लेकिन संघ किसी भी व्यक्ति या संगठन को नियंत्रित नहीं करता है जो स्वतंत्र रूप से काम कर रहा हो। उन्होंने कहा कि संघ प्रत्यक्ष नियंत्रण या रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल नहीं करता है। सरसंघचालक ने जबलपुर में लोगों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

मोहन भागवत ने कहा कि जब कोई आरएसएस के बारे में बात करता है तो लोग विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बारे में भी सोचते हैं और उस संगठन में भी स्वयंसेवक हैं व उनकी सोच भी समान है। उन्होंने कहा, ‘संघ कहने के बाद लोग मोदी जी का नाम लेते हैं। मोदी जी हमारे स्वयंसेवक हैं। संघ कहने के बाद आपको विश्व हिंदू परिषद दिखती है। विश्व हिंदू परिषद में स्वयंसेवक हैं और उनके विचार व संस्कार स्वयंसेवक जैसे ही हैं, लेकिन ये सब स्वतंत्र और अलग स्वयंसेवकों के किए हुए काम हैं। ये संघ नहीं है।’

संघ का एक अलग और स्वतंत्र काम: भागवत

आरएसएस चीफ ने कहा कि संघ का एक अलग और स्वतंत्र काम है। स्वयंसेवक सब जगह हैं, इसलिए संबंध रहता है जिससे अच्छे कामों में मदद होती है। हालांकि, संघ का उन पर प्रत्यक्ष या परोक्ष नियंत्रण नहीं होता है। भागवत ने कहा कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है बल्कि जीने का एक तरीका है। यह एक परंपरा है, जिसे विभिन्न पंथों, जातियों और क्षेत्रों की ओर से पोषित किया गया है।

संघ के आधार को दोगुना करने का लक्ष्य 

भागवत छत्तीसगढ़ का दौरा करने और वहां आरएसएस पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को महाकौशल क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। संगठन के एक पदाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। इससे पहले देश के प्रत्येक घर तक पहुंचने और संघ के आधार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

3 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago