Bihar

मंत्री आलोक मेहता की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप में 9 सीओ को किया सस्पेंड, 12 के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

भूमि से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में मामले में बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता से बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नौ सीओ निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पहले से निलंबित 12 के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने बुधवार को विभागीय निगरानी कोषांग की समीक्षा के दौरान इस मामले में कार्रवाई की है।

दरअसल, अवैध जमाबंदी कायम करना, अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतना, उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित वादों में पारित आदेशों के अनुपालन में दिलचस्पी नहीं लेने के कारण नौ सीओ निलंबित कर दिया है। आलोक मेहता ने जीन सीओ को निलंबित किया है।

उसमें विजय कुमार (दाउदनगर), सुनील कुमार वर्मा (बिहारशरीफ), चंदन कुमार (फुलवारीशरीफ), कुमार कुंदन लाल (गड़हनी), अमित कुमार(ओबरा), उज्जवल कुमार चौबे,(कुचायकोट), दिनेश कुमार(काको), विनोद कुमार चौधरी (खिजरसराय) एवं सुरेजश्वर श्रीवास्तव (करगहर) का नाम शामिल है। इनमें विनोद कुमार चौधरी और दिनेश कुमार को निगरानी ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। अन्य सीओ का निलंबन संबंधित जिलाधिकारी की अनुशंसा पर हुआ।

इसके साथ ही पहले से निलंबित 12 सीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर डीओ गई है। इसमें औरंगाबाद जिला में दाउदनगर के तत्कालीन अंचल अधिकारी, ओबरा के मौजूदा अंचल अधिकारी, भागलपुर के रंगराचौक के तत्कालीन अंचल अधिकारी, शेखपुरा में बरबीघा के तत्कालीन अंचल अधिकारी, सिवान जिला में पचरूखी के तत्कालीन अंचल अधिकारी, पटना में धनरुआ के तत्कालीन अंचल अधिकारी, नालंदा में हिलसा के अंचल अधिकारी, आरा सदर के तत्कालीन अंचल अधिकारी, अररिया के तत्कालीन सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी और पश्चिम चंपारण में बैरिया के तत्कालीन अंचल अधिकारी का नाम शामिल है।

इधर, इस मामले को लेकर मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि हमारा विभाग आम लोगों से सीधा जुड़ा हुआ है। इसलिए बिहार की जनता और यहां निवास कर रहे गरीब लोगों को किसी तरह की कोई कठनाई न हो उनका काम तय समय-सिमा के अंदर हो जाए, इसको लेकर हमारा विभाग लगातार काम कर रहा है। अब इसमें गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, एक महीने पहले ही हुई थी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोरवा :- ताजपुर थाने की सोंगर पंचायत में…

49 मिन ago

समस्तीपुर में आज से 21 मई तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाधित रहेगी बिजली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- तार बदलने एवं ग्रिड के शटडाउन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में महिला का पुत्री समेत कर लिया गया अपहरण! लोगों में तरह-तरह की चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा…

2 घंटे ago

रोसड़ा में 8 साल की मासूम के साथ अधेड़ ने किया हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव…

2 घंटे ago

लालू यादव ने पवन सिंह को काराकाट में खड़ा कराया, उपेंद्र कुशवाहा का आरजेडी पर बड़ा आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार…

11 घंटे ago

बिहार में जमीन खरीद-बिक्री का बदला नियम, नई पीढ़ी बेच पाएगी पुरखों की जमीन, रजिस्ट्री में नहीं होगी परेशानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में जमाबंदी की…

12 घंटे ago