Bihar

67वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 11,607 अभ्यर्थी हुए सफल

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. गुरुवार की शाम आयोग ने रिजल्ट जारी किया है. अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं. 802 पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 11,607 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

30 सितंबर 2022 को 1153 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसमें तीन लाख 20 हजार 656 उम्मीदवार शामिल हुए थे. आयोग के नियमानुसार सामान्य व ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 150 प्रश्नों में 60, पिछड़ा वर्ग पुरुष को 54.75, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष को 51, एससी-एसटी, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 48 अंक न्यूनतम अर्हतांक निर्धारित है. इस परीक्षा में 45 हजार छह सौ 67 अभ्यर्थियों ने न्यूनतम अर्हतांक भी नहीं प्राप्त कर सके.

ऐसे देखें बीपीएससी 67वीं पीटी का रिजल्ट

सबसे पहले कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर BPSC 67th Result का लिंक मिलेगा. इस लिंक पर आपको क्लिक करना होगा.

अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें आप अपना रोल नंबर सर्च कर रिजल्ट देख सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

5 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

12 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

22 घंटे ago