Bihar

बिहार के तीन IAS अफसरों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार के प्रशासनिक गलियारे से ट्रांसफर- पोस्टिंग की खबर है. तीन IAS के साथ एक IFS अधिकारी को सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव कौशल कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक आईसीडीएस का निदेशक बनाया गया है.

वहीं, दूसरी तरफ सहयोग समिति के निबंधक बैद्यनाथ यादव को ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जबकि पर्यावरण एवं वन विभाग के विशेष सचिव ओमप्रकाश यादव को बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

भारतीय वन सेवा के अधिकारी आलोक कुमार जो वर्तमान में आईसीडीएस निदेशक के पद पर थे, उनकी सेवा पैतृक विभाग पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वापस की गई है. इन सब के बीच प्रशासनिक गलियारे में आ रही खबर के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कई और विभाग में फेरबदल देखने को मिलेगी.

खबर यह है कि सबसे अधिक ट्रांसफर साल के अंत में देखने को मिलेगा जब प्रदेश के DGP से लेकर कई आला अधिकारी के अलावा कनीय अधिकारी सरकार के द्वारा एक साथ बदल दिए जाएंगे. प्रदेश के अगले DGP कौन होंगे इसको लेकर चर्चा का बाजार बेहद गर्म है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

7 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

14 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

14 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

14 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

15 घंटे ago