Bihar

बिहार: 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट का दूल्हा, अनोखी शादी देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

बिहार केसीतामढ़ी में अनोखी शादी देखने को मिली है. कहते हैं कि जोड़ियां आसमान में बनती है, हर किसी के लिए भगवान ने जीवनसाथी बनाया है. कुछ ऐसा ही नजारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिला है. जहां परिजनों और दोस्तों की उपस्थिती में महज 3 फीट की दुल्हन और 3 फुट के दूल्हे की शादी बड़े ही धूमधाम से की गई है. इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे जिलेभर में की जा रही है.

माता सीता की जन्मभूमि पुनौरा धाम में हुई शादी:

दुल्हन सीतामढ़ी के लोहिया नगर स्थित मेला रोड की पूजा है, जिसकी उम्र 21 साल है. जबकि दूल्हा योगेंद्र सीतामढ़ी जिले डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का रहने वाला है. दोनो की शादी सीतामढ़ी शहर के पुनौरा धाम में पूरे धूमधाम से हुई है, दूल्हे-दुल्हन के परिवार वाले शामिल हुए.

बताया जा रहा है कि 3 फुट की दुल्हन पूजा को भी अपने लिए वर चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं, 32 साल के योगेंद्र भी लंबे समय से अपनी जीवनसाथी की तलाश में थे. आखिरकार रब ने दोनों की जोड़ी बना ही दी है. शादी को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रही.

सरकार की तरफ मिले पैसे:

सरकार की ओर से जोड़े को एक-एक लाख रूपये दिए जाएंगे. दोनों इस शादी से काफी खुश हैं. बता दें कि पिछले पंचायत चुनाव में योगेंद्र अपनी किस्मत आजमा चुका है. हालांकि योगेंद्र को सफलता नहीं मिली. डुमरा प्रखंड के रामपुर परवरी पंचायत से वार्ड सदस्य के पद पर योगेंद्र ने पर्चा दाखिल किया था जहां योगेंद्र को सफलता नहीं मिली थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago