बिहार के दरभंगा से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां पहले फेसबुक पर एक लड़का और लड़की की दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ। इसके बाद प्रेमी 17KM साइकिल चलाकर प्रेमिका से मिलने पहुंच गया और दोनों ने शादी भी रचा ली। मामला बिरौल थाना क्षेत्र के रसलपुर का है। अब ये प्रेम कहानी चर्चा का विषय बन गया है।
बिरौल थाना क्षेत्र के रसलपुर का रहने वाला विकास और कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरौली की चंचल दो साल पहले फेसबुक पर मिले थे। बातचीत होते-होते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने मिलना-जुलना भी शुरू कर दिया। इसके बाद प्रेमी साइकिल पर सवार होकर अपने घर से 17 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया और दोनों साइकिल से ही फरार हो गए। हालांकि, कुशेश्वरस्थान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया लेकि बाद में दोनों की शादी करा दी गई।
जब प्रेमी-प्रेमिका देर रातभागने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने साइकिल पर सवार दोनों प्रेमी युगल को रोकर पूछताछ की और दोनों को थाना लाकर इसकी सूचना दोनों के परिजन को दिया गया, जिसके बाद दोनों के घरवालों को थाने में बुलाया गया। काफी देर तक प्रेमी और प्रेमिका अपने-अपने परिजनों को मनाते रहे और अंत में दोनों को शादी के बंधन में बांध दिया गया।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…