Bihar

खुशखबरी! Airtel 5G बिहार में लॉन्च, इस शहर में फ्री मिलेगा हाई-स्पीड डेटा

Airtel 5G को पिछले महीने पेश किया गया था. कंपनी धीरे-धीरे इस सर्विस का विस्तार कर रही है. अब कंपनी ने Airtel 5G को एक और शहर में लॉन्च कर दिया है. इसको बिहार की राजधानी पटना में पेश किया गया है. ये सर्विस आज से पटना में लाइव हो गई है.

हालांकि, Airtel 5G को शहर के सभी हिस्सों में उपलब्ध नहीं करवाया गया है. इसे अभी सेलेक्टेड जगहों पर पेश किया गया है. Airtel 5G को आज से पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, डाक बंगला, मौर्य लोक, बेली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र और दूसरे जगहों पर एक्सेस किया जा सकता है.

कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में इस सर्विस को बाकी बची हुई जगहों पर भी पेश कर दिया जाएगा. कंपनी ने बताया है कि कस्टमर्स अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का आनंद पटना में भी ले सकते हैं. 4G स्पीड से 20-30 गुनी ज्यादा स्पीड Airtel 5G पर मिलेगी.

Bharti Airtel के बिहार के सीईओ अनुपम अरोड़ा ने बताया कि यूजर्स Airtel 5G हाई-डेफिनेशन वीडियो स्ट्रीमिंग को एक्सेस कर सकते हैं. इसके अलावा वो गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, इंस्टैंट फोटो अपलोडिंग और दूसरी कई चीजों को सुपरफास्ट स्पीड पर एक्सेस कर सकते हैं.

Airtel 5G Plus सर्विस कस्टमर्स के लिए फेज्ड मैनर में जारी किया जाएगा. कंपनी लगातार नेटवर्क तैयार कर इसको रोलआउट करेगी. इसको एक्सेस करने के लिए कस्टमर्स के पास एलिजिबल फोन डिवाइस का होना जरूरी है.

5G के लिए यूजर्स को अलग से किसी डेटा प्लान की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा यूजर्स को सिम को भी अपग्रेड करने की जरूरत नहीं है. आपको बता दें कि पिछले महीने एयरटेल की इस सर्विस को गुवाहटी में लॉन्च किया गया था.

Airtel 5G Plus सर्विस को पहले मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, सिलीगुड़ी, वाराणसी और नागपुर में उपलब्ध करवाया जा चुका है. इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि 5G यूजर पर 1 मिलियन यूनिक यूजर का आंकड़े को उसने क्रॉस कर लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago