Bihar

मुजफ्फरपुर में उपमुखिया की गो’ली मार कर ह’त्या, आक्रोशित लोगों ने हत्यारे को भी पीट-पीट कर मार डाला

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाने की रामपुर केशो उर्फ मलाही पंचायत के उप मुखिया पंकज कुमार साहनी की रविवार की देर रात बसंतपुर चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोली की आवाज सुन जमा हुई भीड़ ने हत्यारे को भी पीट-पीटकर मार डाला। हत्यारे का एक सहयोगी भागने मे सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पारू पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत है।

जानकारी के मुताबिक बसंतपुर गांव की मत्स्यजीवि सहयोग समिति के अध्यक्ष मंगल सहनी के पुत्र व पंचायत के उप मुखिया पंकज कुमार सहनी और गांव के ही उपेन्द्र भक्त के पुत्र गौरव कुमार उर्फ भूटकून अपने एक अन्य सहयोगी के साथ महम्मदपुर गांव स्थित दुर्गापूजा में आयोजित आर्केस्ट्रा देख घर लौट रहे थे। जैसे ही सभी बसंतपुर चौक पर पहुंचे, गांव के गौरव ने पंकज को गोली मार दी। ऐसे वह बेहोश होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुन लोगो की नींद टूटी। वे चौक की ओर दौर पड़े। दो युवको को पकड़ लिया। इसमें एक ने पिस्टल के बट से एक ग्रामीण को मारकर घायल कर दिया।साथ ही फरार हो गया। गांव के ही गौरव कुमार उर्फ भुटकुन को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।

कुछ लोगों ने बताया कि महम्मदपुर गांव स्थित दुर्गापूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा के दौरान दोनों ने साथ-साथ सेल्फी ली। नाच गाने के दौरान वे खुश दिख रहे थे। करीब साढे दस बजे रात के करीब आर्केस्ट्रा कार्यक्रम छोड़कर एक साथ तीन लोग निकले। इसके बाद यह घटना हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

12 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

13 घंटे ago