मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय, मंगल पांडेय, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, डॉ. प्रेम कुमार सहित कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची आज बीजेपी ने जारी की है।
बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। बिहार विधानसभा की दो सीटों पर तीन नवंबर को चुनाव होंगे। 6 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मोकामा और गोपालगंज सीट पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गोपालगंज से भाजपा ने कुसुम देवी को टिकट दिया गया है।
गोपालगंज सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सिंह ने विधानसभा चुनाव 2020 में जीत दर्ज की थी। एनडीए सरकार में उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया था लेकिन हाल में ही उनका निधन हो गया। जिसके बाद ये सीट खाली हुई और यहां अब उपचुनाव कराया जा रहा है।
वहीं मोकामा सीट से पूर्व जेडीयू नेता ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि मोकामा में उनका मुकाबला बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के साथ होगा। आरजेडी विधायक रहे अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने की वजह से सीट खाली हुई। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट नीचे देखिए…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…