Bihar

…तो क्‍या ब‍िहार में हटेगी शराबबंदी? जानें कौन सा प्लान लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे IRCTC के अधिकारी

बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के ल‍िए शराबबंदी पर प्रदेश की नीतीश सरकार को व‍िचार करना होगा. यह कहना है आईआरसीटीसी के अध‍िकार‍ियों का. आईआरसीटीसी की ब‍िहार में विदेशी पर्यटकों को लाने की योजना है. इस योजना को लेकर आईआरसीटीसी के अधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से म‍िलेंगे. इस मुलाकात के दौरान बिहार में विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शराबबंदी में ढील देने की मांग करेंगे.

प्रदेश सरकार के विचार करने पर करोड़ों डॉलर बिहार में आ सकते हैं और 10000 से अधिक रोजगार का सृजन हो सकता है. शराबबन्दी के चलते पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है और व‍िदेशी पर्यटक भी बिहार से दूर हुए हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और सरकार इसे पूरा करने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रही है, लेकिन शराबबन्दी का सबसे बड़ा असर पर्यटन पर पड़ा है.

हालांकि मुख्यमंत्री ने कई बार कहा कि शराबबंदी के चलते पर्यटन व्यवसाय पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन आईआरसीटीसी की मानें तो बिहार में पर्यटन व्यवसाय शराबबन्दी के चलते पूरी तरह से प्रभावित हुई है. आईआरसीटीसी ग्रुप के ईस्ट जोन के जनरल मैनेजर जफर आजम ने बताया कि हम लोग सरकारी संस्थाएं हैं और हम लोग मुख्यमंत्री से मिलेंगे उनसे बातें करेंगे और कहेंगे कि जो आवश्यक हो व जो टूरिज्म के विकास के लिए आवश्यक है उसे जरूर कीजिए.

बिहार में टूरिज्म बहुत कम हुआ है और रेश‍ियो काफी गिर गया है. अगर हिंदुस्तान में बिहार को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है और अगर बिहार सरकार यदि चाहे तो हमारे ब्लूप्रिंट पर अगर काम करें तो करोड़ों डॉलर बिहार को आ सकता है और 10000 से अधिक रोजगार का सृजन हो सकता है, लेकिन समस्या सोच में है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

15 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago