Bihar

तेज प्रताप यादव को आफिस पहुंचते ही टेबल पर मिला लिफाफा, लालू यादव के बड़े बेटे ने कहा- चमत्‍कार हो गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव बुधवार को हैरान रह गए। उनका दावा है कि उनके साथ चमत्‍कार हो गया है। तेज प्रताप ने वीडियो जारी कर बताया है कि बुधवार को जब वे अपने कार्यालय में पहुंचे तो वहां एक लिफाफा मिला।

शिरडी के साईं बाबा का बताया चमत्‍कार

तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनकी शिरडी के साईं बाबा में बेहद आस्‍था है। उन्‍होंने कहा कि शिरडी के साईं बाबा पर अब उनका विश्‍वास अटूट हो गया है। शिरडी के साईं बाबा चमत्‍कारी पुरुष थे। तेज प्रताप ने कहा कि दिल से याद करने पर साईं बाबा अपना चमत्‍कार दिखाते हैं।

टीवी पर सीरियल देखते हुए आया ख्‍याल

तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि वे बुधवार को टीवी पर साई बाबा का सीरियल देख रहे थे। इस एपिसोड में साईं बाबा चमत्‍कारी भभूत देकर अपने भक्‍तों के कष्‍ट दूर कर रहे थे। यह देखकर उनके मन में भी सवाल पैदा हुआ कि क्‍या साईं बाबा सच में चमत्‍कार कर सकते हैं।

साईं बाबा को स्‍मरण करते हुए मांगा था भभूत

तेज प्रताप के मुताबिक उन्‍होंने अपने जीवन में ऐसा चमत्‍कार आज तक नहीं देखा था। उन्‍होंने कहा कि शिरडी के साईं बाबा को याद करते हुए उन्‍होंने चमत्‍कार दिखाने की प्रार्थना की थी। तेज प्रताप ने कहा कि उन्‍होंने बाबा का स्‍मरण करते हुए कहा था कि उन्‍हें भभूत का प्रसाद दें। इसका नतीजा हुआ कि उनके घर और उनके कार्यालय में साई बाबा का भभूत आ गया। यह उन्‍हें लिफाफे में मिला।

अपने दावों से सुर्खियों में रहते हैं तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव अपने दावों के कारण अक्‍सर सुर्खियों में रहते हैं। वह खुद को कृष्‍ण का अवतार भी बता चुके हैं। वे कभी कृष्‍ण तो कभी शिव का वेश धारण कर अपनी तस्‍वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। तेज प्रताप यादव, राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

3 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

4 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

5 घंटे ago