Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 36 घंटे तक बारिश की संभावना, 15 तक छाए रहेंगे बादल, चलेगी पुरवा हवा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मौसम विभाग पूसा की ओर से मंगलवार को आगामी 12-15 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24-36 घंटों के दौरान अनेक स्थान पर हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं उसके बाद ज्यादातर स्थानों पर मौसम के आमतौर पर शुष्क बने रहने की संभावना है।

इस बीच मंगलवार को दोपहर बार आधे घंटे के लिए तेज बारिश हुई। बीते तीन दिनों में जिले में 35.1 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान के 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इस अवधि में 10-15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान साामन्य से 1.6 डिग्री कम रहकर 31 व न्यूनतम तापमान लगभग एक डिग्री तक कम रहकर 22.5 डिग्री रहा।

वर्षा बाद करें रबी की बुआई की तैयारी :

वैज्ञानिकों ने बारिश बाद रबी के फसल की बुआई के लिए खेतों को तैयार करने की सलाह दी है। जिसमेें गोबर की सड़ी हुई खाद देने की बात कही है। वहीं शरदकालीन गन्ना, मसूर, मटर, राजमा, मेथी, लहसुन, धनिया, राई व सूर्यमुखी लगाने की तैयारी शुरू करने व पिछात धान की गंधी बग कीट से निगरानी की सलाह दी है।

बाइट :

उत्तर बिहार के जिलों में 24-36 घंटे तक अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना रहेगी। वहीं उसके बाद मौसम के शुष्क बने रहने उम्मीद है। इस बीच 15 अक्टूबर तक आकाश में बादल छाए रहेंगे।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

9 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

9 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

9 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

16 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

17 घंटे ago