Bihar

बिहार: चर्चित सृजन घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मधेपुरा से BPSC के रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार

बिहार के चर्चित सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने मधेपुरा में भी बड़ी कार्रवाई की है. बिहार प्रशानिक सेवा से सेवानिवृत अधिकारी कृष्ण कुमार की विजयादशमी के दिन मधेपुरा से गिरफ्तारी हुई है. बताया जा रहा है कि कल सीबीआई की एक टीम मधेपुरा के तुनियाही में उनके पैतृक घर और और उनके द्वारा संचालित निजी विद्यालय पर छापेमारी की जिसके बाद उन्हें उनके विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया है. उनकी चिकित्सीय जांच के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद सीबीआई की टीम उन्हें अपने साथ ले गई.

बता दें, राज्य सरकार ने सृजन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के पदाधिकारी कृष्ण कुमार को उनके सेवानिवृति के दिन ही 31 जनवरी 2019 को बर्खास्त कर दिया था. इस घोटाले में नाम आने के बाद वह निलंबित चल रहे थे. उन पर आरोप था कि जब वे सहरसा जिले में कोसी योजना के तहत विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनात थे, तब उन्होंने तमाम मानदंडों को दरकिनार करते हुए सरकारी रुपये को सहरसा जिले से भागलपुर में सृजन महिला विकास सहयोग समिति के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था. इसके अलावा सरकार के बचत खाते का संचालन नहीं किया और बचत खाते से सूद की राशि को नहीं निकाला.

बताया जाता है कि इसी राशि को सृजन के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था. जांच में यह बात सामने आने पर जब वह जल संसाधन विभाग में तैनात थे, तब उन्हें निलंबित कर दिया गया. इसके बाद उन पर आरोपपत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी. जनवरी, 2018 में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था. इसका जो जवाब उन्होंने दिया, वह स्वीकार करने योग्य नहीं पाया गया था. इसके बाद उन पर लगे आरोपों की जांच विभागीय जांच आयुक्त के स्तर पर शुरू कर दी गयी थी. उन्होंने भी इन पर लगे सभी छह आरोपों को हर तरह से सही पाया था. इसके अलावा सीबीआइ के स्तर से चल रही जांच में भी उन पर लगे सभी आरोप सही पाए गए थे.

बिहार लोक सेवा आयोग के स्तर से भी हुई थी जांच 

इस मामले में जब उनसे फिर से पूछताछ की गयी, तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया था. इसके बाद विभाग ने उन पर यह कार्रवाई की थी. इस मामले की समीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग के अनुशासनिक प्राधिकार के स्तर से फिर से की गयी थी. इसमें भी पूरा मामला सही पाया गया. इन तमाम जांच के मद्देनजर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था. कल शाम अचानक उनकी गिरफ्तारी हुई है. मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

6 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

6 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

6 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

7 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

7 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

7 घंटे ago