Bihar

JDU का RJD में होगा विलय, संजय जायसवाल बोले- तेजस्वी की चाकरी करेंगे जदयू नेता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार की जेडीयू का जल्द ही आरजेडी में विलय हो जाएगा। तेजस्वी के सीएम बनने के बाद जिन जेडीयू नेताओं ने कभी लालू के खिलाफ चुनाव लड़ा था, वे तेजस्वी की चाकरी करेंगे। वहीं उन्होंने बिहार में डेंगू से बिगड़े हालात के लिए स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने कहा है कि डेंगू से जैसे हालत हुए हैं वैसा पहले कभी नहीं हुआ।

संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार में जल्द ही जेडीयू और आरजेडी का विलय हो जाएगा और विलय के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की इच्छा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उनकी दया पर यह सब निर्भर करता है। तेजस्वी यादव जल्द ही जेडीयू का विलय करा उसे अपनी पार्टी में समाहित कर लेंगे। दोनों दल एक हो जाएंगे तो सिंबल भी एक ही हो जाएगा। इसके बाद जेडीयू के जितने भी नेता पहले लालू के खिलाफ लड़े हैं वे तेजस्वी का चाकरी करेंगे।

वहीं राज्य में डेंगू से बिगड़े हालात के लिए संजय जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और सरकार को जिम्मेवार बताया है। संजय जायसवाल ने कहा है कि पहले कभी भी बिहार में इस तरह से डेंगू का प्रकोप नहीं बढ़ा था। बिहार में डेगू से जो हालात बने हैं वह कोरोना से भी खतरनाक है। सरकार को इसपर त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत थी लेकिन सरकार के स्तर से अभी तक इससे बचाव के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

7 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

13 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

14 घंटे ago