बिहार के बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव से सामने आया। जहां उक्त मामले में परिजन द्वारा जहरीली शराब से मौत होने की बात बताई जा रही। इधर, पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने जांच की बात कही है। मृतक की पहचान उलाव गांव निवासी बमबम कुमार एवं छोटू उलाव के रूप में की गई।
मामले को लेकर मृतक बमबम की पत्नी ने कहा कि सभी ने एक साथ बैठकर बहियार में जहरीली शराब का सेवन किया था। पिछले 2 दिनों से सभी लोग एक साथ बैठकर शराब जैसी चीज का सेवन कर रहे थे और उसी के बाद सभी लोगों की हालत बिगड़ी है।
वहीं मृतक बमबम की पत्नी ने बताया कि ये लोग कहीं से जहरीली शराब लेकर घर आए और पीने लगे। उस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी। तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर के पास ले गए। जहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…