अयोध्या के सरयू तट पर 50 साल के साधु ने अपने हाथ का पंजा काट कर चढ़ा दिया है। इससे पहले साधु ने पीला वस्त्र पहना और पूजा भी की। साधु बिहार सरकार से नाराज है। उसने बिहार सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। CM नीतीश से मिलकर कहा कि अगर 50% भ्रष्टाचार नहीं मिलेगा तो उसे फांसी दे देना। नहीं तो दोषियों पर कार्रवाई करना। साधु का इलाज श्रीराम हॉस्पिटल में चल रहा है।
60 दिन का समय बिहार सरकार को दिया था
साधु विमल कुमार का कहना है कि वह बिहार सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान है। इसके विरोध में 15 मार्च 2022 को बिहार के CM नीतीश कुमार से मिलकर उसने इस पर काबू करने की मांग की थी। CM को 60 दिन का समय भी दिया था। इसके बाद वह जून में भी मिला था। उसकी बातों को सुना नहीं गया। समय बीत जाने पर भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उसे ऐसा करना पड़ा।
घटना को देखकर आसपास के लोग हैरान हो गए
घटना सोमवार सुबह 9 बजे सरयू पुल के पूर्व सटे घाट की है। यहां सांसद लल्लू सिंह की ओर से रोज सरयू आरती कराई जाती है। घटना को देखकर आसपास के लोग हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद साधु को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया है।
अररिया का रहने वाला है साधु
साधु विमल कुमार बिहार के अररिया जिले के थाना भरगांवा में छरपिट्टी का रहने वाला है। अयोध्या पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। नयाघाट चौकी इंचार्ज विजयंत मिश्रा का कहना है कि साधु बिहार सरकार से नाराज होना बता रहा है। साधु ने पुलिस को बताया है कि वह बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर CM नीतीश कुमार से मिला था, लेकिन उसकी बात को तवज्जो नहीं दी गई है।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…