राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने तेजस्वी यादव की ताकतें बढ़ा दी है. संगठन में अब उन्हें दूसरे नंबर के नेता के रूप में स्थापित कर दिया गया है. रविवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजद का खुला अधिवेशन आयोजित किया गया.
इस कार्यक्रम में आरजेडी के द्वारा राजनीतिक, आर्थिक व विदेश नीति से जुड़े प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया. इस दौरान राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने पार्टी के संविधान में संशोधन प्रस्ताव को भी पेश किया. जिसके बाद अब राजद पार्टी से जुड़े सभी फैसले लेने का अधिकार केवल लालू यादव और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के पास रह गया है.
राजद के सुप्रीमो लालू यादव ही बने रहेंगे. राजद के राष्ट्रीय कार्यपरिषद की ओर से लगातार 12 वीं बार उन्हें पार्टी का कमान सौंपा गया. इस दौरान राजद ने सबसे बड़ा फैसला यह लिया कि अब तेजस्वी यादव की ताकत बढ़ा दी गयी. राजद के नाम, सिंबल और झंडे से संबंधित तमाम फैसले अब लालू यादव और तेजस्वी यादव लेंगे. वहीं किसी भी नीतिगत बात पर केवल तेजस्वी यादव को ही बोलने का अधिकार अब रहेगा.
सम्मेलन में जिस तरह तेजस्वी यादव की ताकतें बढ़ाई गयीं इससे यह स्पष्ट है कि अब तेजस्वी यादव ही पार्टी के सर्वेसर्वा हैं. संविधान में बदलाव को लेकर सियासी मामलों के जानकार कहते हैं कि लालू यादव की सेहत अब सही नहीं रहती. राजद को मजबूत रखने के लिए लालू यादव ने एक कवच तैयार कर दिया है. अगर पार्टी को तोड़ने के लिए कोई प्रयास किया गया तो उस स्थिति में तेजस्वी यादव के पास ये पावर रहेगा कि वो कोई भी मजबूत फैसला ले सके.
बता दें कि नये अधिकार के तहत तेजस्वी यादव अब पार्टी के सिंबल झंडे से संबंधित फैसले भी ले सकते हैं. यानी अगर इसे बदलने की जरुरत हुई तो तेजस्वी यादव इससे जुड़े फैसले भी ले सकते हैं. रविवार को सम्मेलन में लालू यादव और तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में भाजपा को निशाने पर लिया. उन्होंने सीबीआई छापे को लेकर व्यंग कसते हुए भाजपा को ही छाप देने की बात कही.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…