Bihar

प्रेम प्रसंग में जीजा-साली की गई जान, दिल्ली से शुरू इश्क का सिलसिला बिहार में मौत पर हुआ खत्म

बिहार के बांका में एक साथ दो शवों के मिलने की घटना से हड़कंप मच गया. शव की पहचान जीजा-साली के तौर पर हुई है. जानकारी के मुताबिक अवैध संबंध के कारण दोनों की भागलपुर में संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है. दोनों के शव सड़क किनारे एक झोपड़ी में मिला. रविवार की सुबह लोगों की नजर दोनों शव पर पड़ी तब दोनों की शिनाख्त कुल्हड़िया की ममता देवी और उसके जीजा बांका जिले के रजौन थाना के कठौन के देवानंद उर्फ करण के रूप में हुई.

डबल मर्डर की इस घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ गयी. तब तक पुलिस भी पहुंच चुकी थी. इसी बीच देवानंद की पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ ससुराल के सभी लोग भी पहुंच चुके थे. इस बाबत देवानंद की पत्नी सीमा ने बताया कि हमारी शादी देवानंद से हुई थी, जिससे दो बच्चे भी हैं. हम सभी दिल्ली में रहते थे लेकिन इसी बीच मेरी छोटी बहन से प्यार करते-करते उसे भी लेकर मेरा पति दिल्ली मेरे पास आ गया. मृतक की पत्नी ने बताया कि बहन को दिल्ली लाने के बाद गुस्से में बच्चो को लेकर मैं भागलपुर आ गई और यहां आकर किसी तरह अपना और बच्चों की परवरिश करने लगी.

इसी बीच मेरा पति मेरी छोटी बहन को लेकर शनिवार को दिल्ली से मेरे पास आ गए. इसी बीच हम अपने काम पर चले गए. लौटने के बाद देखा कि दोनों तड़प रहे थे और बचाने की गुहार लगाते रहे थे. इलाज के लिए ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद ससुराल के लोग दोनों शवों को बीती देर रात कुल्हड़िया चौक स्थित एक झोपड़ी में छोड़कर फरार होने की बात कह रही. मृतक के ससुर मांगन की मानें तो दामाद छोटी बेटी को भी भगाकर दिल्ली ले गया था. घटना के बाद बड़ी बेटी बहन को भगाने का विरोध कर रही थी.

मौत के कारणों को लेकर जहां पत्नी जहर खाने से पति और बहन की मौत होना बता रही है वहीं पिता घटना को लेकर कुछ भी साफ तौर पर बताने से इनकार कर रहा है. इस मामले में अमरपुर थनाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेजा गया है, वहीं मामले की जांच हर बिंदु पर की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago