Bihar

बिहार: उत्पाद पुलिस को चकमा देकर हाजत से भागे 2 शराब कारोबारी, शौचालय की खिड़की तोड़कर हुए फरार

बिहार के सहरसा में उत्पाद विभाग की हाजत से दो शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. दोनों धंधेबाज पुलिस हाजत के शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम शनिवार की सुबह से लगातार उनको ढूंढने में लग गई. मामला सदर थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव का है.

शौचालय की खिड़की तोड़कर हुए फरार

उत्पाद विभाग की टीम ने सुबह से ही सदर थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव में छापामारी शुरू कर दी थी. इस छापामारी के दौरान नंदलाली गांव से कुछ महिला और पुरुष को भी पूछताछ के लिए पुलिस लेकर आई.

बताया जाता है कि शुक्रवार रात को उत्पाद विभाग की पुलिस ने दो शराब धंधेबाज आमोद कुमार यादव और सिंटू कुमार को बाइक और शराब के साथ गिरफ्तार किया था. देर रात शुक्रवार को हाजत के शौचालय की खिड़की तोड़कर दोनों धंधेबाज फरार हो गए जबकि हाजत की निगरानी को लेकर दो उत्पाद पुलिस कर्मी ललित शाह और अनिल राय को लगाया गया था.

पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की कर रही बात

इसके बावजूद दोनों कारोबारी रॉड तोड़कर फरार हो गए. इस मामले पर उत्पाद इंस्पेक्टर ने कहा कि दो कारोबारी शौचालय की खिड़की से फरार हो गए हैं. पुलिस दोनों शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है. बहुत जल्द दोनों कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

54 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

2 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago