Bihar

बालू माफिया गैं’गवार: पटना के NIT घाट पर तैरते मिले दो श’व, शरीर पर गो’लियों के भी हैं निशान

पिछले दिनों बिहटा के अमनाबाद में बालू माफियाओं के दो गुट के बीच अंधाधुंध फायरिंग में मारे गए दो लोगों का शव शनिवार को पटना में मिलने से खलबली मच गई. ये दोनों शव पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनआईटी घाट के सामने गंगा नदी में मिले. पटना पुलिस द्वारा दोनों की पहचान मनेर के ब्यापुर निवासी 45 वर्षीय लालदव राय और नालंदा के कराय-परशुराय के ग्वालबिगहा निवासी 47 वर्षीय मुकेश सिंह उर्फ ललेद्र सिंह के रूप में की गयी है. खुद पटना के एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने शव की शिनाख्त की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के पीठ में रायफल की एक-एक गोली लगी थी.

एनआईटी घाट पर दो लाशों के मिलने के बाद नालन्दा के शत्रुध्न के परिजन भी शवों की शिनाख्त करने गए थे. वहीं इस वारदात में एक का शव पहले मिल चुका है जबकि तीन लोगों के लापता होने की बात सामने आई थी. गोलीबारी में अभी भी मनेर में रहने वाले शत्रुध्न राय लापता हैं. दरअसल शनिवार को स्थानीय युवक मनोहर राम द्वारा नदी में दोनों शवों को देखा गया था. इसके बाद वहां भीड़ जुट गई. इसके बाद भीड़ में ही किसी ने पुलिस को सूचना दी. दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया गया. दोनों शव को एक साथ नाव की रस्सी से बांधा गया था. रस्सी में नाव को किनारे बांधने वाला लोहा भी था.

नाव की रस्सी से शवों के बंधे होने की बात सामने आने के बाद इसका कनेक्शन बिहटा के अमनाबाद में बालू माफियाओं के बीच हुई गोलीबारी से जोड़कर देखा जाने लगा था. यह माना जा रहा है कि लालदेव और मुकेश की हत्या के बाद बालू माफिया ने लाशों को सोन नदी में फेंक दिया जो गंगा में बहकर पटना तक पहुंच गयी. पुलिस अब मानने लगी है की फायरिंग में और मौत हो सकती है. पुलिस को शक है कि शवों को बालू माफिया ने या तो गंगा में फेंक दिया या फिर बालू में दबा दिया था. जिस तरह बालू माफिया गोली मारने के बाद सबूत छिपाने के लिए दोनों शवों को रस्सी और नाव बांधने वाले भारी लोहे से बांधकर उसे गंगा में फेंक दिया, इनसे पुलिस अब नदी में किनारे इलाकों में नजर रख रही है.

इन दोनों शवों के मिलने के बाद पटना पुलिस में भी खलबली मच गई. पटना के एसएसपी एमएस ढिल्लो भी शनिवार की शाम को अमनाबाद पहुंच गये और स्थानीय किसानों से मुलाकात करने के अलावा हालात का भी जायजा लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

2 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

7 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

12 घंटे ago