Bihar

बिहार: पहले किया अपहरण, फिर पकड़ौआ विवाह, लड़की ले जाने से किया मना तो गर्दन पर चलाया कचिया, गंभीर

पकड़ौआ शादी अर्थात लड़के का अपहरण कर उसकी जबरन शादी कराने और जब लड़की को साथ ले जाने से मना करने पर युवक का कचिया से गला रेंत देने का एक मामला सामने आया है. बिहार के अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में पकड़ कर विवाह कराने तथा विरोध करने पर गला काट कर गंभीर रूप से घायल करने की बात सामने आई है. युवक को गायब मान कर परिजन पांच दिन तक खोजते रहे. बाद में युवक अस्पताल में पड़ा मिला तब सारा मामला सामने आया.

मेला देखने के दौरान युवक का हुआ अपहरण

दरअसल, 13 अक्टूबर को करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने कुर्साकांटा थाना क्षेत्र डुमरिया पंचायत के डुब्बा टोला के रहने वाले राहुल नाम के युवक का अपहरण कर लिया गया और जबरदस्ती उसकी शादी करा दी गई. जब लड़के ने लड़की को अपने साथ ले जाने से मना किया तो लोगों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से गला रेत दिया गया. बेहोशी की हालत में युवक को शहर के एक निजी असप्ताल में भर्ती कराकर आरोपी लोग फरार हो गए.

कमरे में बंद कर की युवक की पिटाई

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे. उधर होश आने पर राहुल ने बताया कि 13 अक्टूबर को सिमराहा थाना क्षेत्र के कोवाचाड़ में वह अपने परिजन के घर गया था और वहीं से मेला देखने चला गया. जब वह मेला देखकर लौट रहा था. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद युवक के साथ जमकर मारपीट की.

बेहोशी की हालत में कराई युवक की शादी

मारपीट के चलते राहुल बेहोश हो गया और अज्ञात लोगों ने बेहोशी की हालत में ही उसकी शादी करा दी. उसके बाद उसे कोर्ट मैरिज के लिए ऑफिस लाया गया. जहां राहुल ने मैरिज पेपर पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया. उसके बाद उसे वापस गांव ले जाया गया और दोबारा उसके साथ बेहरमी से पिटाई की गई और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया. जिसके वजह से राहुल बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से फरार हो गए.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

1 घंटा ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago